जगह-जगह तोरे ज्योति जले है...भजन गीत
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से रेवालाल केवट एक गणेश जी का भजन गीत सुना रहे है:
जगह-जगह तोरे ज्योति जले है-
जय हो गजानंद स्वामी-
चला चली, चला चली पूजा करे ला-
जुड़ मिल के संगवारी-
पान चढ़े फूल चढ़े-
और चढ़े स्वामी मेवा-
लड्वन का भोग लगे-
संत करे तोर सेवा-
चला चली, चला चली पूजा करे ला...
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
अन मन भरल बा दौलत सुमरबिन...बघेली लोकगीत
ग्राम-उमरी, पोस्ट-उमरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राघवजीत एक बघेली लोकगीत सुना रहे है:
अन मन भरल बा दौलत सुमरबिन
हरी के भजन बिना जिन्दगी बेकार वा-
गला बिना गल के बिजरी बिना तल के-
देवर बहुजाईल बिना बिलकुल बेकार है-
हरी के भजन बिना जिन्दगी बेकार वा...
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: RAGHAVJEET REWA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में दो साल से बिजली के खम्बे और तार लगे है लेकिन बिजली आज तक नहीं जली...
ग्राम-चौखंडी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से राम सुमरे बता रहे है कि उनके दलित आदिवासी गाँव में दो साल से खम्बे गड़े है और उसमे तार भी लगे है लेकिन ट्रांसफार्मर आज तक नहीं लगाया गया है उसके कारण गाँव में बिजली नहीं जलती है उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये है पर को ध्यान नहीं दिया जाता है और वे लोग कई सालो से अंधरे में जीवन बिता रहे है| वहां पर 700 की आबादी है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर मदद करें: विद्युत् विभाग @9425424250, कलेक्टर@9977742118. जगदीश@7697448583
Posted on: Apr 19, 2018. Tags: JAGDISH REWA SONG VICTIMS REGISTER
Our Sarpanch told us to build toilets so we did but never paid us as promised...
From Khoha Ghat village in Rewa district of MP Raghunandan Shah Kuswaha who says that there are five others with him who were instructed to built toilets by the Sarpanch and were assured reimbursement.They built toilets in April but have still not received. Pls call Collector@9977742118, Toilet in charge@ 9479512090/9755435795, CEO@9425145310, P.C.O.@8827774128, Employment Asst@8982464442 to help us. More details@9630035416/9713063019.
Posted on: Jan 30, 2018. Tags: CHHOTELAL REWA SONG VICTIMS REGISTER
एक चाय की प्याली ने दीवाना बना डाला...बाल गीत -
ग्राम-जनकाही सोनापोकर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से जगदीश के साथ में स्कूल के बच्चे है वे लोग एक गीत सुना रहे है:
एक चाय की प्याली ने दीवाना बना डाला-
दीवाना बना डाला, मस्ताना बना डाला-
जब-जब गया मैं दर्जी दुकान-
पेंट सिलने बोला पैजामा बना डाला-
जब-जब गया मैं डॉक्टर दुकान-
गोली देने बोला इंजेक्शन ठोक डाला-
जब-जब गया मैं सब्जी दुकान-
आलू देने बोला तो भुट्टा दे डाला-
एक चाय की प्याली ने दीवाना बना डाला...
