Narayanpur Bultoo (bluetooth) Radio in Hindi And Gondi : 8th Jan 2020...

Today Keerti Sahu is presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi, in this latest edition of Bultoo Radio She is discussing the issues of Telangana and Andhra Pradesh. People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.

Posted on: Jan 08, 2020. Tags: BULTOO RADIO KEERTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खून के जाम जाने पर उसे ठीक करने का घरेलू नुस्खा...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल चोट लगने पर खून के जाम जाने पर उसे ठीक करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, दूध में हल्दी मिलाकर सुबह शाम लगातार एक हप्ते सेवन करने से लाभ हो सकता है दूसरा फिटकरी का फुलाया चूरा एक ग्राम लेकर दूध में उबालकर 4 से 5 दिन पीने से खून का जमा थक्का ठीक हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 08, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दस्त का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दस्त का घरेलू उपचार बाता रहे हैं, नीबू को काटकर उसके बीज को निकल दें उसके बाद उसमे बारीक पिसा कत्था डाल दे और उसे एक बर्तन में ढककर रातभर रख दें, सुबह फ्रेस होने के बाद उस नीबू को चूसें, नीबू के सेवन के बाद आधा घंटे तक कुछ न खायें, ये प्रकृया लगातार 6 दिन तक कर सकते हैं उसके बाद 6 दिन में एक बार सेवन करें, लाभ मिल सकता अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jan 07, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

आसू न होते आंखे इतनी खुबसूरत न होती...

ग्राम-भेड़िया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया सायरी सुना रहे हैं :
आसू न होते आंखे इतनी खुबसूरत न होती-
दर्द न होती तो खुशी की कीमत न होती-
जो अब तक न खौला वह पानी है-
जो देश का काम ना आये वह बेकार जवानी है-
समाज में सौ वर्ष जिंदा रहना उतना महत्व नहीं रखता-
जितना कि समाज के लिये एक दिन जिंदा रहना...

Posted on: Jan 07, 2020. Tags: CG RAJKUMAR POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद पेंशन मिलने लगा है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बता रहे हैं मझगंवा गांव की निवासी हिरमनिया बाई जिसकी उम्र 79 वर्ष है उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा था जिसकी शिकायत उन्होंने गांव के सरपंच सचिव के पास किया लेकिन काम नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद अब उन्हें पेंशन मिलने लगा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7723072470.

Posted on: Jan 07, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »