भोला के जटा में शोभल गंगा मईया हो, शोभल गंगा मईया...छत्तीसगढ़ी भजन गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल के सांथ एक दीदी जुडी है जो एक छत्तीसगढ़ी भजन गीत सुना रही है:
भोला के जाटा में शोभल गंगा मईया हो, शोभल गंगा मईया-
भोला चलय हिमांचल की ओर ऐ गौरा के सोहागवा-
भोला के गलवा में सर्पपन के माला-
भोला के कमर में मिरगा के छाला-
भोला के हांथो में डमरू त्रिशुलावा-
भोला चलय हिमांचल की ओर ऐ गौरा के सोहागवा...
Posted on: Sep 08, 2018. Tags: BHAJAN CG CHHATTISGARHI DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
सभी घरों में शौचालयों का निर्माण करवाया, लेकिन आदिवासी शौचालयों का उपयोग नहीं कर् रहे...
ग्राम-पिंडकसा, पंचायत-कुरेनार, विकासखंड-कोयलीबेडा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव के साथ में गाँव की महिला सरपंच वालोबाई करगामी गोंडी में बता रही है कि उन्होंने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत उनके गाँव में शत प्रतिशत सभी घरो में शौचालयों का निर्माण कराया है | लेकिन गाँव के लोग शौचालयों का उपयोग नहीं कर रहे है और वे लोग बाहर जंगल पहाड़ो में ही शौच करने जाते है| शौचालयों में सूअर को बांधते है| बोलने पर कहते है कि हम लोगो को शौचालयों में जाने की आदत नहीं है | गाँव के कुछ ही लोग उपयोग करते है | उनके गाँव में बंगाली लोग भी है वे सब लोग शौचालयों का उपयोग करते है | लेकिन आदिवासी शौचालयों का उपयोग नहीं कर रहे है |
Posted on: Sep 08, 2018. Tags: CG GONDI KANKER KOELIBEDA MOHAN YADAV TOILET
भारत सरकार द्वारा 1965 में बसाये गए 133 बंगाली शरणार्थी गाँव में विकास की आवश्यकता है...
ग्राम-अंजाडी, ब्लाक-कोयलीबड़ा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कृष्णकान्त विश्वास बता रहे है वे 7 साल से अध्यापक हैं, वे बांग्लादेश से आए हिन्दू शरणार्थी है, बंगाल विभाजन के समय उन्हें मुसलमानों के अत्याचार से भगाया गया था, तब इंदिरा गांधी सरकार ने उन्हें शरण दिया था, वे बता रहे हैं, उनका जन्म भारत में हुआ है, उनके पूर्वजो के अनुसार उनके परिवारों के सांथ, महिलाओ के साथ अत्याचार हुए और धर्मिक आस्था को ठेस पहुंचाया गया तब उनके पूर्वजो ने मन बनाया कि अब रहना मुश्किल है और वे भारत आ गए, उस समय सरकार ने उन्हें शरण दिया, और समानता का व्यवहार किया, वहां पर 133 गांव बंगालियों का बसाया गया है, 1965 से ये गांव बसे हैं, अभी भी वह गाँव का विकास नही हो पाया है |
Posted on: Sep 08, 2018. Tags: CG KANKER KOELIBEDA RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER
दादी और पोती के बीच वाद विवाद...चुटकुला
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक चुट्कुला सुना रहे है, एक दादी और पोती आपस में बात करते है-
दादी- तू दिनभर चपड़-चपड़ करती रहती है, एक मिनट चुप नही रहती-
पोती- आप भी तो दिनभर कुछ न कुछ बोलती रहती है, कभी मम्मी से, कभी पापा से, कभी भईया से, कभी मुझसे-
दादी- मै तेरे भलाई के लिए कह रही हूँ, जब तू शादी होकर ससुराल जाएगी तो तेरा सास ननद, ससुर, जेठ-जेठानी, देवरानी कहेंगे कि कहां से इसे उठा लाए-
पोती- मै तो ऐसे घर में बिहा कर जाउंगी, जहां आप जैसा कोई खूसठ बूढी-बुढा ना हो,
ना सास हो, ना ससुर, ना जेठ-जेठानी, ना ननद देवर हो-
उसके बाद दोनों चुप हो जाते हैं और अलग-अलग चले जाते हैं...
Posted on: Sep 08, 2018. Tags: CG JOKE KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: सर्दी जुकाम ठीक करने का घरेलू उपाय-
ग्राम-कोटाडबरी, जिला-जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमेश कुमार पटेल सर्दी-जुकाम को ठीक करने का एक घरेलू उपाय बता रहे हैं: दाल चीनी, त्रीकटु, लौंग, अनल फूल, वासा पत्र सभी के 10 ग्राम, और जायफल 3 ग्राम, तुलसी पत्र 20 ग्राम, ये सभी के चूर्ण बनाकर सुबह-शाम खाली पेट दिन में दो बार एक चम्मच शहद में मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है, ठंड से बचना है, धूल या डस्ट से दूर रहना है, अगर संभव हो तो अधिक गर्म पानी का सेवन करें| यह सभी औषधि के लिए सामग्री हमारे आसपास ही उपलब्ध हो जाता है, ये काम आप अपने घरों में आसानी से कर सकते हैं: रमेश कुमार पटेल@9300270516.

