तेरी आरती उतारूँ रे, जय-जय संतोषी माता जय-जय माँ...भजन
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवती, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक भजन सुना रहे हैं :
तेरी आरती उतारूँ रे, जय-जय संतोषी माता जय-जय माँ-
मै तेरे दर आया माँ, जय-जय संतोषी माता जय-जय माँ-
दया करो माँ, कृपा करो माँ-
तेरे बिना कोई नही जीता माँ-
तू ही सबके दुखो को हरने वाली है-
तू ही सबके प्राणों के रक्षा करने वाली है...
Posted on: Sep 09, 2018. Tags: BHAKTI CG DURGESH PATEL PRATPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
ज्यादा घूमा फिरा न करो शैतान घूमते है...चुटकुला
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़,(छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक चुटकुला सुना रहे हैं:
पिता: बेटा अँधेरी रात में ज्यादा घूमा फिरा न करो शैतान घूमते है-
बेटा : पिता जी आप रात-रात भर घूमा करते है, आपको शैतानो से डर नही लगता है-
पिता: बेटा अब तो मै बड़ा हो गया हूँ जब मै छोटा था, तो बहुत डरता था मेरा पिता तेरे दादा जी यही कहा करते थे-
बेटा : पिता जी आप डरते थे इसलिए आप भी मुझे डरा रहे हैं पर मै तो नया जमाने का हूँ आज शैतानों से कोई नही डरता है तो मै क्यों डरूं-
पिता : बेटा शैतानों से न दोस्ती करनी चाहिए न दुश्मनी करनी चाहिए दोनों ही महंगा पड़ता है-
बेटा : पिता जी शैतानों से दोस्ती ही करना चाहिए उससे लाभ ही लाभ है मैने उनसे दोस्ती की है...
Posted on: Sep 09, 2018. Tags: CG JOKE KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
कुछ लोगों ने मेरी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है, न्यायालय का फैसला नहीं आ रहा है, क्या करूँ?...
ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओंडगी, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदीश प्रसाद बता रहे है कि मेरा जमीन का खसरा न. 34-35 जो 10 एकड़ है और सन 1980 से वे उस पर काबिज है | इस जमीन का पट्टा लालजी लंका, सिपाही लाल रामसभा ने बना लिया है इसके बारे में उन्होंने न्यायालय में बात रखी है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं आया है अब केस लड़ने के लिए पैसे भी नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे कि इन नम्बरों में बात कर मेरा समस्या का समाधान करने में मदद करें: पटवारी@7000743502, ओडगी तहसीलदार@9111800524, कलेक्टर@9826443377. अधिक जानकारी के लिए संपर्क जगदीश @9753126169.
Posted on: Sep 09, 2018. Tags: BABULAL NETI CG LAND OUDGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : अधिक फसल के लिए रासायनिक खाद का उपयोग करते है, पर स्वास्थ्य के लिए बुरा...
ग्राम-मरोड़ा, तहसील-पखांजुर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) से विष्णु राम बता रहे है कि उनके क्षेत्र में सबसे ज्यादा खेती धान और मक्का का किया जाता है जिसमे रासायनिक खाद का उपयोग किया जाता है जो पैदावार बढ़ाती है लेकिन उससे नुक्सान होता है, जैविक खाद से उगाया हुआ अनाज स्वादिष्ट और ताकतवर होता है | पूर्वज लोग बिना रासायनिक खाद के ही फसल उगाते थे और लम्बे समय तक जीवित रहते थे, लेकिन आज रासायनिक खाद का उपयोग करके उगाया हुआ फसल में स्वाद नही होता है और उसमे पौष्टिक आहार भी नही होता है, इसलिए सबसे ज्यादा गोबर खाद का उपयोग करना चाहिए पर अधिक फसल के लिए हम लोग रासायनिक खाद का उपयोग कर रहे हैं
Posted on: Sep 09, 2018. Tags: AGRICULTURE AMAR MARAVI CG KANKER KISAN SWARA KOELIBEDA SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: सरकारी खाद से स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है पर हम अभी उसका ही उपयोग करते हैं...
ग्राम-पालनदी, पंचायत-जनकपुर, तहसील-पखांजूर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी के साथ में संतराम गावड़े, देवदास गावड़े और सुनीता गावडे बता रहे है कि उनके गाँव में धान की उपज अधिक होती है, वे सरकारी खाद का प्रयोग कर धान की खेती करते हैं, खेती के लिए पहले जुताई करते हैं, उसके बाद रोपाई का काम किया जाता है और खाद डालते हैं, पहले किसान गोबर खाद का प्रयोग खेती में करते थे, लेकिन उर्वरक शक्ति कम होने के कारण अब सरकारी रासायनिक खाद का उपयोग करने लगे हैं, पहले लोग गोबर खाद के प्रयोग से प्राप्त उपज का उपयोग करते थे, जो लोगो के स्वास्थ्य के लिए अच्छा था, लेकिन अभी रासायनिक खाद का प्रयोग करते हैं, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है |
