हरि रामा 15 अगस्त आजाद दिवस बड़ा भारी रे हरि...स्वतंत्रता दिवस गीत-
ग्राम, पोस्ट-खजुहा कला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुशवाहा एक स्वतंत्रता दिवस गीत सुना रहे हैं :
हरि रामा 15 अगस्त आजाद दिवस बड़ा भारी रे हरि-
हरि रामा सोने के लोटा मा जल भर लायों रामा-
हरि रामा घुटय जवाहर लाल दिवस बड़ा भारी रे हरि-
हरि रामा सोने के थाली मा घिवन परोसेंव रामा-
हरि रामा 15 अगस्त आजाद दिवस बड़ा भारी रे हरि...
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: PRADESH REWA MADHYA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUAMAR KUSWAHA
पैसा पास होता तो चार चने लाते..बाल कविता-
ग्राम-नवगोई, थाना-चांदनी बिहारपुर ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रेवतीरमण जयसवाल एक छोटी सी बच्ची सुषमा जयसवाल से एक गीत सुन रहे हैं :
पैसा पास होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना तोते को खिलाते-
तोते को खिलते तो टांय-टांय गाता-
टांय-टांय गाता तो बड़ा मजा आता-
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते-
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता...
Posted on: Jul 27, 2018. Tags: REWATIRAMAN JAYASWAL SONG VICTIMS REGISTER
हाथी आया झूम के धरती माँ को चूम के...बाल कविता-
ग्राम-नवगोई, थाना-चांदनी बिहारपुर ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रेवतीरमण जयसवाल एक छोटी सी बच्ची सुषमा जयसवाल से एक बाल कविता सुन रहे हैं :
हांथी आया झूम के धरती माँ को चूम के-
टांगे उसकी मोटी है-
लम्बे पत्ते खाती है, लम्बी सूंढ़ हिलाती है-
सूपा जैसे उसकी कान देखो-देखो उसकी शान...
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: REWATIRAMAN JAYASWAL SONG VICTIMS REGISTER
किसी को मारना अन्याय है पर डराना जरूरी है...कहानी-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश सिंह एक कहानी सुना रहे है, एक जंगल में एक अजगर रहता था, वह बहुत खतरनाक था, वह उस रास्ते से जाने वाले को काटकर मार डालता था, तब सभी उस रास्ते से आना जाना बंद कर दिए, एक दिन एक साधु सबके मना करने के बाद भी उस रास्ते से गुजरे, सांप ने उन्हें भी काटने की कोशिश की लेकिन महात्मा उसे अपनी शक्ति से रोक दिए और बोले ये गलत है, किसी के जीवन का नुकसान नही करना है, तब से उसने काटना छोड़ दिया, फिर गांव के लोग रास्ते से आना जाना करने लगे, और उस सांप को मार-मार कर घायल कर दिया, तब एक बार फिर महात्मा आये और उसकी हालत देखकर बोले मै तुम्हे काटने से मना किया था, फुफकारने या डराने से मना नही किया।
Posted on: Jul 25, 2018. Tags: BRIJESH SINGH REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : औषधीय पौधा सतावर से दूध की कमी और कमजोरी को कम किया जा सकता है-
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव आज हम लोगो को एक औषधीय जड़ी सतावर के बारे में बता रहे हैं, सतावर वनों में पाई जाने वाली जड़ी है, ये उन महिलाओं के लिए जिनको बच्चा जन्म लेने के बाद शरीर में दूध नही बनता या कम बनता है और किसी भी कमजोर व्यक्ति के लिए उपयोगी है, जड़ को सुखाकर पीसकर एक चम्मच प्रतिदिन दूध और मिश्री के सांथ मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से लाभ मिल सकता है, वह वृक्ष एक लता के समान कठीला होता है, यह बारिश के दिनों में निकलता हैं, झाडियों के बीच रहता है पत्तियां, तना दोनों हरी रहती है, छोटे-छोटे फल लगते हैं जो पपीता के बीज के तरह होते हैं, अक्टूबर, नवंबर महीने के बाद ये वृक्ष सूख जाता है, यह 5 या 6 फिट का लता के सामान होता है, इसमें 2 किलो तक जड़ निकलती है, जो सफेद रंग की होती है, मीठी होती है: जगदीश यादव@697448583.
