एक आदिवासी दो किलोमीटर से पानी ला-लाकर एक जंगल बना रहा है, कृपया उनकी मदद करें...
जगलाल आदिवासी ने जंगल विभाग की ज़मीन पर दो एकड़ में फलदार वृक्ष लगाए हैं । वे सन १९९२ से इस प्रयास में लगे हैं । उन्होंने बहुत से फलदार वृक्ष लगाए हैं पर उन्हें दो किलोमीटर दूर से सिंचाई के लिए पानी लाना पड़ता है । गाँव के कुछ लोग उनके पेड़ काट लेते हैं और जंगल विभाग हमेशा उन्हें ज़मीन वापस लेने की धमकी देता रहता है, जगलाल ग्राम-इतना,पंचायत-इतना,ब्लाक-जवा,जिला-रीवा मध्यप्रदेश में रहते हैं और यह सब बता रहे हैं अशोक कुमार कोरी को जो हम सभी से यह अनुरोध कर रहे हैं कि हम जगलाल जी के इस पावन काम में मदद करें और जिला कलेक्टर@9425903973, CEO@9425847145 को फोन करें । अशोक कुमार कोरी@9713063019
Posted on: Nov 26, 2016. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
Less staff in our Anganwadi, work getting affected, Officers don't help...
Kunjbihari Rathore is visiting Raksha village in Jaitahari block of Anuppur district in Madhya Pradesh where he is talking to Anganwadi worker Geeta Singh who tells him that there is no Assistant there as the previous worker has got married and moved out of village. This is affecting the functioning of the Anganvadi. She has complained to officers about it but no one is helping. You are requested to call the collector@8989011707 to help. For more Rathore Ji can be reached@7354402191
Posted on: Nov 26, 2016. Tags: Kunjbihari Rathor SONG VICTIMS REGISTER
चंदा चली दर्शन का बृज में झूल रहे गोपाल...सावन गीत
अशोक कोरी ग्राम-हरादौंहा पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से एक सावन गीत सुना रहे है :
चंदा चली दर्शन का बृज में झूल रहे गोपाल-
रामा झूले लक्षमण झुलावें भरत डोरी खीचये न-
बृम्हा झूले विष्णु झुलावें नारद डोरी खीचे न-
सूरज जूले चंद्रमा झुलावे तारा डोरी खीचे न-
चंदा चली दर्शन का बृज में झूल रहे गोपाल...
Posted on: Nov 25, 2016. Tags: ASHOK KORI SONG VICTIMS REGISTER
मिरगा मारन को चले हैं भगवान, सीता का छोड़ पंचवटी...बघेली लोकगीत
अशोक कोरी ग्राम-हरदौहा, ग्राम पंचायत-तेंदुनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बघेलखंडी भाषा में एक लोकगीत गा रहे हैं:
मिरगा मारन को चले हैं भगवान-
सीता का छोड़ पंचवटी-
जब रे सीता जेवना बनावे-
याद करे भगवान-
उनके नयन से बहे लगे नीर-
सीता का छोड़...
Posted on: Nov 23, 2016. Tags: Ashok Kori SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo( Bluetooth) Radio in Hindi language: 23rd November 2016-
Today Anjali Choungad and Narmada Prasad are helping us listen to songs and reports in this latest edition of Bluetooth radio program in Hindi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
