अपना और परिवार का पेट पालने के लिए बिहार के महानंद राजस्थान में शहद निकालते और बेचते हैं...
पेट पालने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते हैं और दूर दूर जाते हैं बता रहे हैं ग्राम सोंडवा जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवान सिंह चोन्गड़ जिनके साथ आज उपस्थित है महानंद शहदवाले जो बिहार के रहने वाले है और वह बता रहे है कि वे एक भूमिहीन व्यक्ति हैं और उनको कोई सरकारी योजना का लाभ नही मिला । वे अत्यंत गरीब परिवार से है जो इस स्थिति में अपने भरण-पोषण के लिए जंगलों में पेड़-पहाड़ो से शहद एकत्रित कर विक्रय करते है जो उनके परिवार का जीवन-यापन करने का आधार है शहद एकत्रित करने के लिए अलग-अलग प्रदेशों में जाते है और रस्सी के सहारे पेड़ में चढ़कर अपने औजारों के साथ शहद निकालते हैं । उनके साथ उनका परिवार भी इस काम में मदद करता है । भुवन@9111229443
Posted on: Dec 18, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
आलीराजपुर मध्यप्रदेश से भीली आदिवासी गीत...
भुवान सिंह चोंगड़ इस वक्त ग्राम ओझड़, पोस्ट ओझड़, जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश में हैं जहां उनकी मुलाक़ात भोदो भाई से हुई है जो लोकगायक) है जो एक भीली आदिवासी गीत गीत सुना रहे हैं...
Posted on: Dec 17, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ११ महीने से वेतन नहीं मिला, अधिकारियों द्वारा घूस मांगने का आरोप...
ग्राम-झन्डाना, पोस्ट-वालपुर,तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवन सिंह चौन्गड़ एक महिला की समस्या के बारे में बता रहे हैं उनके साथ महिला के पति सजन है जो बता रहे हैं कि उनकी गर्भवती पत्नी आंगनवाडी झंडाना में कार्यरत है जिनको 11 महीनो का वेतन नहीं मिला है इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास भी शिकायत किये है फिर इनका वेतन नहीं दे रहे है । उनका गाँव नर्मदा नदी के किनारे है जहां सड़क नहीं है और वहां से आने जाने की बहुत दिक्कत है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, आंगनवाडी से सम्बंधित अधिकारी का नम्बर – 9893674597 है । भुवन बता रहे हैं कि पूरे क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ियों में घूस लेकर काम करवाने के आरोप है कृपया जांचे। भुवन@9753250250
Posted on: Dec 15, 2016. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
नया बैंक मैनेजर कहता है मेरा बकाया पैसा पुराना मैनेजर ही देगा जिसका तबादला हो गया है...
भोलाराम आचले ग्राम-सोढ़ा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि अपने व्यवसाय के लिए जिला अन्त्योदय कार्यालय में 50000 रू के लिए आवेदन दिया और उसके बाद बैंक मैनेजर ने बताया कि लोन पास हो गया है. उसके बाद 30000 की पहली किश्त मुझे दी गयी और 20000 के लिए मैनेजर रमाकांत नायक ने कहा कि 2 महीने बाद मिलेगा. दो महीने के बाद मैनेजर का तबादला हो गया और वहाँ पर दूसरा मैनेजर पदस्थ हो गया, जो कह रहा है कि पुराना मैनेजर ही बाकी का पैसा देगा. सीजीनेट के साथी कृपया अधिकारियों को फोन कर मुझे मदद करें। पुराने मैनेजर रमाकांत नायक@ 9479279795, नए मैनेजर@8989996626, कलेक्टर@9425270044. आचले@9893425374
Posted on: Dec 11, 2016. Tags: Bholaram SONG VICTIMS REGISTER
हम दोनों विकलांग हैं अधिकारियों के चक्कर लगा-लगाकर थक गए हैं पर अब तक हमारा राशनकार्ड नहीं बना...
हम दोनों विकलांग हैं हमारी मदद करने वाला कोई नहीं है । हम जनपद और पंचायत के चक्कर लगा लगा कर थक गए हैं पर हमारा गरीबी रेखा के नीचे वाला राशन कार्ड कोई बनाकर नहीं देता बता रहे हैं ग्राम-हरदौहाँ ,पंचायत-तेदूनी, ब्लाक जबा जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से अशोक कोरी और कमल कोरी | राशनकार्ड नही बनाने की समस्या को लेकर तहसीलदार को दिया गया है पर अधिकारी कोई कारवाही नही किये है अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर है | जिला कलेक्टर @9425903973, जनपद सी.ई.ओ.@7745907934, ग्राम पंचायत सरपंच@09893804412, ग्राम पंचायत सचिव @09630779378, अशोक कोरी@9713063019
