हमारे पारा में हैण्डपम्प नहीं लगा, 48 परिवार आधे किलोमीटर दूर से नदी का पानी लाकर पीते हैं...
बुलापारा, ग्राम-मसेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से भीमसेन, रतिराम मंडावी, मनीष कुमार बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 16 में हैण्डपम्प नहीं है उसके कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है और वे लोग आधा किलोमीटर से नदी का पानी लाकर पीते है उनके वार्ड में 48 घर है | इसकी शिकायत ग्राम पंचायत में किये है तो बोलते आज बनेगा कल बनेगा लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प लगवाने के अनुरोध करें: P.H.E. विभाग@9406333558, हैण्डपम्प मैकेनिक@9406469505, कलेक्टर@9179530000. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406437270.
Posted on: Nov 11, 2017. Tags: BHIMSEN RATIRAM MANISH DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
ये हमरे जनम भुई जेते जनम पड़ा मकाले चरण छुई...उड़िया गीत
ग्राम-चित्रकोंडा, जिला-मलकानगिरी (उड़ीसा) से राजू उड़िया भाषा में राष्ट्रीय गीत सुना रहे है :
ये हमरे जनम भुई-
जेते जनम पड़ा मकाले चरण छुई-
देश अची अम बड़ा देवो बड़ा – कबो तो बड़ा अची जार सो डा-
कबो तो बड़ा छतिया बोली किसी का नही-
ये देश मा तो बाजीराव त जनम देला है-
ले दर निसता आ ये देश का अम बाजीराव त-
बाने देला हे डरनी सता-
ये हमरे जनम भुई...
Posted on: Jun 20, 2017. Tags: SHILPI SEN SONG VICTIMS REGISTER
राशन के चावल में कंकड़ से ग्रामीण परेशान पर शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर कभी लगता नहीं...
ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भीमसेन मरकाम बता रहे हैं कि राशन के चावल में काफी मिलावट की जा रही है उसमें कंकड़ के अलावा अन्य अखाद्य पदार्थ भी मिलाकर ग्रामीण गरीबो को दिया जाता हैं जिससे वो परेशान हैं. सरकार ने एक टोल फ्री नंबर दिया है जिससे आप शिकायत कर सकते हैं लेकिन कितनी बार भी यह फोन लगाया जाए नंबर नहीं लगता है. वे कह रहे हैं इससे यही साबित होता है कि यह सरकार की मिलीभगत है. हम तो ठीक धान सरकार को देते हैं कंकड़ कहाँ से आ जाता है? वे आरोप लगा रहे हैं कि इस सरकार ने तीन पंचवर्षीय कार्यकाल में दारू की भट्टी ही बनवाई है जिसमे ग्रामीणों की जिन्दगी ही बर्बाद हो रही है |भीमसेन मरकाम@9575248234
Posted on: May 15, 2017. Tags: BHEEMSEN MARKAAM SONG VICTIMS REGISTER
नशा एक परिवार ही नही पूरे मानव समाज को धीरे धीरे बर्बाद कर रहा है, हमें मिलकर इसे हटाना है ...
ग्राम-सिंहपुर ,तहसील-पंडरिया, जिला-कवीरधाम (छत्तीसगढ़) से भीमसेन मरकाम बता रहे हैं,कि शराब पूरे घर समाज के लिए अभिशाप है ये अपने आस पडोस की घटनाओं को देखते हुए बता रहे हैं कि लोगो के घर में खाने को अन्न नही है,परिवार परेशान है, इनको कैसे सुधारा जाए, अभी हाल फ़िलहाल की घटना बता रहे है कि एक दिन ट्रक पलट गया था, जिसका कारण वाहन चालक का शराब पीना ही था इसीतरह कि कई घटनाएं शराब पीने से घट रही है, पुरुष शराब पीकर घर में महिलाओं के साथ मार पिटाई करते है, शराब हमारे समाज में महामारी की तरह है जो पूरे समाज में फैली है इसके लिए सरकार नशा मुक्त अभियान भी चला रही है वह काफी नही है हम सभी को मिलकर इस कार्य को सफल बनाना है. मरकाम@9575248234
Posted on: May 04, 2017. Tags: BHEEMSEN MARKAAM SONG VICTIMS REGISTER
दबंग ने गाँव के दलित-आदिवासियों का रास्ता बंद किया, दलित पंच का अनुरोध भी कोई नहीं सुनता...
ग्राम-टिकर, तहसील-हुजुर, थाना-गोविन्दगढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गाँव के दलित जाति के पंच देवेंद्र सेन बता रहे है कि उनके गाँव में जहां दलित और आदिवासी निवास करते हैं वहां कई साल पहले अवैधानिक रूप से एक दबंग व्यक्ति द्वारा पत्थर गिरवा के और बांस लगा के पूरे रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है जिसके कारण दलित-आदिवासियों आने जाने में बहुत समस्या हो रही हैं | इसकी शिकायत ग्राम सभा में सरपंच, सचिव के पास कई बार किया गया है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया कलेक्टर@9425903973, CEO@8719000473, सचिव@9617210343, सरपंच@7566460581 को फोन कर मदद करें. देवेन्द्र@9300849090

