रीलो रीलो एलो रीरिलोयो एलोले...माडिया भाषा में शादी गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से माली चैतु कलमुटी माडिया भाषा में शादी गीत सुना रही है:
रीलो रीलो एलो रीरिलोयो एलोले-
देवानी एलोले देवानी एलोले-
उस्केडी उस्केडी केडी केडी एलोले-
कड़ीयो वलितोंन मडकाले-
केडी वलिया वलितोंन मडकाले-
केडी एलोले CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MAALI CHAETU KALMUTI MADIYA SONG

हमें अभी तक सरकार की कोई योजना का लाभ नहीं मिला आवेदन लगाने पर हाँ मिलेगा बोलते है,लेकिन अभी तक नही

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से निर्मला सेडमें बता रही है कि ये समाज सेवा कि काम करती है प्रोजेक्ट ऑफिस से गरीबों के लिए सरकार बहुत सी योजना चलाती है किन्त आदमी के जीवन काल में उसका फायदा मिलना बहुत मुश्किल है सरकार की योजना पाने के लिए उनके ससुर जीवन भर लगातार प्रयास करते रहे वो खत्म हो गए लेकिन सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिला इसी प्रकार ऐ भी लगातार प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला स्थानीय विधायक धर्मराव जी को भी अश्वासन दिया कि समय सीमा पर योजनाओ का लाभ मिले हर बार आवेदन लगाने पर विभाग अधिकारियो के तरफ से हाँ हाँ कहा जाता है लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला (169303) CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH NIRMLA SEDME STORY

हमारे वार्ड में 6 घर है 30 वर्षों से बसे है,अभी तक बिजली नहीं लगा है..मदद करें

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से रम्मी प्रकाश पुंगाटी उर्सिला और लालसू जूरू गुम्मा बता रहे कि भामरागड वार्ड नम्बर 10 में 6 मकान हैं यहां 30 वर्ष से बसे हुए हैं यहां पर अभी तक बिजली नहीं लगा है बिजली न होने से बच्चो को पढने-लिखने में दिक्कत होता है बारिश के समय जहरीले जीव-जन्तुओं का डर बना रहता है यहां बिजली लगवाने के लिए कई बार नगर पंचायत व् तहसील में आवेदन लगाये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ ऊपर से बिजली लगाने के लिए पैसा मागते हैं इस लिए सी जी नेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके हमारे यहां बिजली लगवाने में मदद करें|संपर्क नंबर लालसू जूरू @7588706279 वनीता गम्मा @9421055632 विधुत विभाग @9420264548 जिला कलेक्टर @07132222001(169654) CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH ELECTRICITY PROBLEM RAMMI PRKASH URSILA LALSU JUURU

पुणे : घर में कमाने वाला कोई नहीं है, लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही है...

दिपाली रवि मोहिते यरवडा सर्वे नंबर 12 पुणे में रहते है वे बता रही है कि घर में खाने की समस्या चल रही है, कमाने वाले कोई नहीं है लॉकडाउन के कारण राशन नहीं मिल रहा है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें: संपर्क नंबर@7507383042. (169717) DW

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DEEPALI RAVI MOHITE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : हम लोग मजदूरी करने पुणे आये थे लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

अशोक यादव जिला रीवा मध्यप्रदेश के रहने वाले है, अभी खांडवे नगर वाघोली पुणे (महाराष्ट्र) में रहते है, वे बता रहे है कि मजदूरी करने गए थे लॉकडाउन के कारण फंसे हुए है उनके साथ परिवार में 10-15 लोग है, बाल बच्चों के साथ में है, राशन की परेशानी है एक महीने पहले राशन मिला था लेकिन अभी फिर से राशन की बहुत परेशानी हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8390289124. (169710) DW

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: ASHOK SONG VICTIMS REGISTER YADAV CORONA PROBLEM PUNE MH

« View Newer Reports

View Older Reports »