यह है मेरा हिंदुस्तान, मेरे सपनों का जहान...देशभक्ति कविता

रवि वर्मा, मालीघाट, मुजफ्फरपुर-बिहार से एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं:
यह है मेरा हिंदुस्तान, मेरे सपनों का जहान-
इससे प्यार मुझको, यह है मेरा हिंदुस्तान – हसता, गाता जीवन इसका मौसम चाहे-
गंगा यमुना की लहरों में, सात सुरों के संगम-
सा नी ध प म ग रे सा, सा नी ध प म ग रे सा-
ताज, एलोरा जैसे सुन्दर सब तस्वीरों के एलबम-
इससे प्यार है, मुझको,यह है मेरा हिंदुस्तान...

Posted on: Feb 24, 2017. Tags: RAVI VARMA

मानो तो मैं गंगा माँ हूँ, न मानो तो बहता पानी...गंगा गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा एक गंगा माँ का गीत सुना रहे हैं :
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ, न मानो तो बहता पानी-
ये सुर वर धरती को मैं प्यार बुझी निशानी-
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ, न मानो तो बहता पानी...

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: RAVI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव ने बिजली नहीं है पिछले साल खम्बे लाए थे पर उसे भी उठाकर ले गए, कृपया मदद करें...

ग्राम-रेहनीटोला, पंचायत-बीरपुर, पोस्ट-खाजा, थाना-पनवार,तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अमरेश कुमार वर्मा पिता हीरालाल वर्मा बता रहे है कि उनके गाँव रेहनीटोला में 2015 से बिजली नहीं है जिसका अनुरोध इन्होने कलेक्टर, S.D.M से भी कई बार किया है पर आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है एक बार बिजली के खम्बे लाए थे पर उसे भी उठाकर ले गए | गाँव में 200-250 लोग रहते हैं और सभी परेशान हैं । आप सभी से अनुरोध है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर मदद करें । सरपंच@9981887962, कलेक्टर राहुल जैन@9425903973, सचिव@8359973583,S.D.M.@8085841170, मुख्य अभियंता@9425424225 | अमरेश कुमार@9589687728

Posted on: Dec 27, 2016. Tags: AMRESH KUMAR VARMA SONG VICTIMS REGISTER

काले के शिव के मनाये बहे शिव मानत नाही...शिव भजन गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा के साथ एक महिला साथी है जो एक शिव भजन गीत सुना रही है:
काले के शिव के मनाये बहे शिव मानत नाही-
कोता अतारी शिव के मन हो न भावे-
झोपड़ी हम कहाँ से लाये बहे शिव मानत नाही-
शाळा दुशाला शिव के मन हो न भावे-
राधे शाळा कहाँ से हम लाये बहे शिव मानत नाही...

Posted on: Dec 26, 2016. Tags: RAVI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय बनवाइये सबको बताइये...स्वच्छता जागरूकता गीत

ग्राम-पनवारखुर्द, जिला-रीवा (म.प्र.) से मन्नूलाल वर्मा शौचालय बनवाने के सम्बन्ध में एक गीत सुना रहे हैं:
शौचालय बनवाइये सबको बताइये-
अपने घर की शोभा बढाइये-
माँ बहन की इज्जत बचाना-
सबको सिखाइये सबको बताइये-
बाहर जाने में शर्म लगती हैं
बिच्छू किरबा से अपने को बचाइए...

Posted on: Aug 30, 2016. Tags: MANNULAL VARMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »