कोयल काली कौवा काला, काले होते सिर के बाल...बाल कविता

मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक बच्चा जीतन लाल ठाकुर एक बाल कविता, रंगों की कविता सुना रहा है :
कोयल काली कौवा काला काले होते सिर के बाल-
लाल-लाल होते गाजर सुन्दर और होते तोते की चोच-
हरे-हरे है जंगल सारे और हरा होते है तोता-
गेंद पीले चंम्पा पीली पीले होते सरसों के फूल...

Posted on: Nov 11, 2016. Tags: Jeetanlal Thakur SONG VICTIMS REGISTER

तोरा पडवाडी सवडिया रे दुल्हा...बिहारी विवाह गीत

ग्राम-पियडगाँव, प्रखंड-बंधरा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से ब्रम्हानन्द ठाकुर एक विवाह गीत सुना रहे हैं :
तोरा पडवाडी सवडिया रे दुल्हा-
लाल जूता में लाल पैतामा-
क्यूना पर धोती गुलाबी-
गमटा बनले तोड़े दडीया रे दूल्हा...

Posted on: Oct 13, 2016. Tags: BRAMAHANAND THAKUR SONG VICTIMS REGISTER

में नदी हूँ पहाड़ो से निकलकर झर-झर बहती हूं...नदी की आत्मकथा

आदित्य राज ठाकुर मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से नदी की आत्मकथा सुना रहे हैं:
में नदी हूँ पहाड़ो से निकलकर झर-झर बहती हूं-
मेरे तट पर आकर लोगो को ठंढ़क और शांति का अनुभव होता है-
मेरा रंग हल्का नीला हैं. मुझे अपने रंग पर बड़ा गर्व था-
जब मेरे भीतर चाँद और तारो की परछाई पड़ती तो-
मैं झूम उठती थी किंतु अब लोग मेरे-भीतर कूड़ा- कचरा बहाने लगे हैं-
आशा हैं कि नई पीढ़ी के बच्चे मेरे-बारे में सोचे और मेरा पहले वाला रूप लौटा लाए...

Posted on: Oct 10, 2016. Tags: Aditya Raj Thakur SONG VICTIMS REGISTER

लालच बुरी बला...कहानी

अदिति ठाकुर मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक कहानी सुना रही हैं, कहानी का शीर्षक है लालच बुरी बला :
राजा इन्द्रवर्मा बहुत लालची राजा था .वह दिन रात रुपये पैसे की बात सोचा करता था .एक बार की बात हैं राजा इन्द्रवर्मा के सोते वक्त भगवान प्रकट हुए और राजा से वर माँगने को कहा .लालची राजा ने भगवान से वर मांगा कि मैं जो भी चीज को स्पर्श करु वह सोना हो जाये .भगवान ने तथास्तु कहा सुबह जब-लालची राजा जगा और पानी को छुआ वह सोना हो गया-खाने के लिए बैठा वह भी सोना हो गया .लालची राजा की प्यारी बेटी आई-वह भी सोना बन गई तो मंत्री ने कहा लालच बुरी बला...अदिति ठाकुर@9308571702

Posted on: Oct 07, 2016. Tags: Aditi Thakur SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo Radio from Chhattisgarh in Chhattisgarhi languages: 22nd Sept 2016...

Today Raman Singh is helping us listen to reports and songs from Chhattisgarh in this latest edition of Bluetooth radio program in Chhattisgarhi and Pahadi Korwa languages. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Sep 22, 2016. Tags: CHHATTISGARH RAMAN SINGH THAKUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »