हमारे पारा में रोड की बहुत समस्या है, शिकायत करने कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

डोहरा पारा, ग्राम-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे है कि लालसाय के घर से लेकर धनेश्वरी के घर तक लगभग 500 मीटर है वहां पर रोड बहुत खराब है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होता है उसके लिए वे लोग कई बार शिकायत कर चुके है तो सरपंच,सचिव कहते है आने वाले साल में बन जायेगा ऐसा बोल बोलकर टाल रहे है जबकि रोड बनवाने के लिए स्वीकृत भी हो चुका है लेकिन आज तक सीसी रोड नहीं बन पाया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सचिव@9669148575. पावले@9669383380

Posted on: Jan 27, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के पंडो आदिवासी पारा में बिजली नहीं है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...

सुखसागर सिंह पावले, ग्राम-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उनके गाँव के कलुवा पारा में बिजली की बहुत समस्या है जहां पंडो समाज के लोग रहते है वहां के बच्चो को पढने लिखने में बहुत समस्या होती है और कभी-कभी हाथियों के आ जाने से लोगो को परेशानी होती है उनके लिए वे लोग कई बार अधिकारियो और विधायक के पास आवेदन दिए है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनके कलुवा पारा में बिजली लगवाने में मदद करें: बिजली विभाग J.E.@9617961300. विधायक रामसेवक पैकरा@9926955054. पावले@9669383380

Posted on: Jan 27, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का एक हैण्डपम्प बहुत दिनों से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम+पोस्ट-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे है कि लालसाय के घर पास एक हैण्डपम्प है वो बहुत दिनों से ख़राब है उसको बनवाने के लिए हैण्डपम्प मेकैनिक आये और बोले की इसको निकालकर ले जाता हूँ और बाद में बना दूंगा बोले लेकिन आज तक नहीं बना है और वो हैण्डपम्प रास्ते के किनारे है और आने जाने वाले लोगो को भी पानी पीने में दिक्कत होती है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प को बनवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@8435690000, 9406042220, 9424252366. सुखसागर पावले@9669383380.

Posted on: Jan 26, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

मैं दोनों आँखों से 100% विकलांग हूँ पर मुझे पेंशन नहीं मिलता क्योंकि मेरा राशन कार्ड नहीं बना है...

ग्राम-बम्हनी गढ़िया, पोस्ट-बरवाह, तहसील-सेमरिया, जिला-रीवा (म.प्र.) से दयासागर कुशवाह के साथ में आशीष बहलिया जो बता रहे है कि वे 100 प्रतिशत दोनों आँखों से दृष्टिहीन है और उनको पेंशन नहीं दिया जाता है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये थे तो सरपंच सचिव ने यह कहकर मना कर दिया आपका राशन कार्ड नहीं है इसलिए आपको पेंशन नहीं मिलेगा और उनकी उम्र लगभग 16-17 साल है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इनकी समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@9926007817, कलेक्टर@9977742118. दयासागर@9713768146.

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ में धान कटाई का काम धूमधाम से चल रहा, 15 दिसम्बर तक काम ख़त्म होने की आशा...

ग्राम-झुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले खेती के बारे में बता रहे है कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और धान कटाई चालू है उसको काटने में 15 दिसम्बर तक लग जायेगा और अभी धूमधाम से चल रहा है धान काटने में और धान के मिसाई भी करते है और उसके साथ-साथ उड़ाकर घर में रख भी रहे है| छत्तीसगढ़ में बहुत बड़े-बड़े कम्पनी पावर प्लांट, कोयला खदान, NMDC लगे हैं | उसके साथ हमार धरती ला बचाना है और समाज को भी जगाना है:
बचावा दादा रे बचावा भैया हो, बचावा बहनी गा-
अपन जनम भुईला बचावा दादा रे-
गोंडवाना भुईला बचावा भैया रे...

Posted on: Nov 13, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »