पीड़ितों का रजिस्टर : 2013 में नक्सलियों ने मुखबिर घोषित कर के जान से मार दियें...

सुखराम नुरेटी, पिता बकसु नुरेटी ग्राम-कान्हागांव,जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके पिता जी को 2013 में नक्सलियों ने मुखबिर घोषित कर के जान से मार दियें| वर्तमान में गुडरीपारा में रहते हैं, उनके पिता जी के घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला है| मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646849553.

Posted on: Jun 18, 2022. Tags: CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है...

शांतिनगर जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जयंती बता रहे हैं, उनके पारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7806033415.

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: CC ROAD CG JAYNTI NARAYANAPUR PROBLEM

रामा झुमय नारंगिया की डाल कोयल...गीत-

प्रयागराज, उत्तरप्रदेश से संजय कुमार प्रजापति एक गीत सुना रहे हैं:
रामा झुमय नारंगिया की डाल कोयल-
एक बोलय कोयलिया एक बोलय हो-
रामा मगन सीता मांगन विधि पुरवाई हो-
रामा झुमय नारंगिया की डाल कोयल...

Posted on: Jun 10, 2022. Tags: PRAYAGRAJ SANJAY KUMAR PRAJAPTI SONG UP

पानी की समस्या है, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...

ग्राम-शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पोड़ीयाम बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 40 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406055668.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG MANOJ PODIYAMI NARAYANPUR PROBLEM WATER

मेरे भारती आशीष पाये...गीत-

जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सैते दुग्गा एक गीत सुना रही हैं:
मेरे भारती आशीष पाये हर एक दिल में-
ईमान रहे अपने देश की भलाई करते रहें-
सी जी नेट में हम काम करते रहें-
अपने देश की भलाई करते रहें-
मेरे भारती आशीष पाये हर एक दिल में...

Posted on: Apr 26, 2022. Tags: CG NARAYANPUR SAITE DUGGA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »