IMPACT: संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद वृद्धा पेंशन मिल रहा है-

ग्राम-बड़वार, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, की बरगीडीह मोहल्ले के ग्रामीण बुजूर्ग संतोषी का वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की समस्या केंद्र सरकार ने देश में वरिष्ठ नागरिकों को जीवनयापन में मदद करने के लिहाज से हर महीने एक तय रकम देने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना पेश की है, जिसका शिकायत सरपंच सचिव को कई बार बोल चूके थे फिर भी वृद्धा पेंशन नही मिल रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415

Posted on: Dec 26, 2019. Tags: CG IMPACT RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

टीका लगाने से बच्चे की मृत्यु हो गयी शिकायत पर कारवाही नहीं हो रही हैं-

ग्राम-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से तेजबली बता रहे हैं वे अपने 3 माह के बच्चे को टीका लगवाने स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये थे टीका लगवाने के दौरान उनके बच्चे की मृत्यु हो गयी, बच्चे का टीका चिकित्सा केद्र के डॉक्टर सत्यनारायण मरावी ने लगाया था जिसके के बाद बच्चे को सूजन हो गया था, इलाज के लिये लेकर गये तो डॉक्टर ने ध्यान नहीं दिया, समस्या की शिकायत के लिये वे सरपंच के पास गये उन्होंने प्रमाणित करने से इंकार कर दिया, थाने में रिपोर्ट किया, शिकायत के बाद जिला CMO निरिक्षण पर आये लेकिन कोई कारवाही नहीं हुई इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर उचित कारवाही करवाने में मदद करें : रेवटी चिकित्सक@9009158966, CMO@9826667411, चौकी प्रभारी@6265744287. (तेजबली) संपर्क नंबर@6267411211.

Posted on: Dec 16, 2019. Tags: CG PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

आई है शुभ घड़ी आज...स्वागत गीत-

ग्राम-वाड्रफनगर, पोस्ट-बरतीकला, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सकुंती मरावी एक स्वागत गीत सुना रही हैं :
कोयल पुकारे भौंरे गुंजारे-
आई है शुभ घड़ी आज-
जीवन ज्योति स्कूल में गूंज उठा है-
कलेक्टरों के आनें से गूंज उठा है-
कोयल पुकारे भौरें गुंजारे-
आई है शुभ घड़ी आज...

Posted on: Dec 16, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SAKUNTI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप में पाइप लग जाने से पानी की समस्या हल हो गयी-

सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 11 ग्राम पंचायत कोटया के मानपुर गांव में हैण्डपंप खराब था, जिसे बनवाने के लिये आवेदन देने पर कर्मचारी सुधार कर चले जाते थे, लेकिन उससे पानी नहीं निकलता था जिससे पानी की समस्या बनी रहती थी, तब निवासी जैमती लाकड़ा ने समस्या को फरवरी माह 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद हैण्डपंप में पाइप लगा दिया गया, जिससे पानी की समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सभी मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धनयवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415.

Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG IMPACT STORY ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

रे रे लो यो रे रे ला रे रे ला...गोंडी गीत-

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से उग्रेश मरावी गोंडी गीत सुना रहे हैं :
रे रे लो यो रे रे ला रे रे ला-
ईद मावा जिन्दगी रंडे दिया ना-
एटेंगे बोटेंगे पया ना वली दाय ना-
एटेंगे बोटेंगे पया ना बडुश तिन्दा ना-
ईद मावा जिन्दगी रंडे दिया ना-
झिमिर-झिमिर पानी गिरे छोटा नांगर फांदे-
ईद मावा जिन्दगी रंडे दिया ना...

Posted on: Dec 09, 2019. Tags: CG GONDI NARAYANPUR SONG UGRESH MARAVI

« View Newer Reports

View Older Reports »