स्वच्छ भारत अभियान के तहत हमारे घर में शौचालय नही बना हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-जामगांव, (गंगोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से मुना राम पोयम बता रहें हैं कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर में पंचायत की ओर से शौचालय बनाया जाता हैं| हमारे घर में शौचालय नही बना हैं| उसके लिए पंचायत में आवेदन दिए थे 2018 में फोटो भी खिंच के ले गए है| परन्तु अभी तक नही बना हैं| बहार में शौच करने से हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता हैं| इसलियें सीजीनेट के साथियों से मदद चाहते हैं की शौचालय बनवाने में मदद करें : सरपंच@7587725311, सचिव@9479218600, सम्पर्क@9407942782, C.E.O@9406016762, (179969) GT
Posted on: Oct 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR MUNARAM POYAM TOILET
हल्बी गीत-आया मचो दंतेश्वरी हे आया,आया मचो दंतेश्वरी...
ग्राम-जामगांव से मुन्ना राम पोयाम हल्बी भाषा में एक देवी भजन सुना रहे हैं-
आया मचो दंतेश्वरी, हे आया-
आया मचो दंतेश्वरी, हे आया-
नवरात्रि इली तूचो हे मैया-
जोत जलाऊ तुचो,नवरात्रि इलीसे-
आया मचो दंतेश्वरी, हे आया-
बुआ भैरम आय-बुआ भैरम आय-
नवरात्रि इली तूचो हे मैया-
जोत जलाऊ तुचो,नवरात्रि इलीसे...
Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HALBI MUNNARM POYAM SONG
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-स्कूलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम पोयाम बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | मुरुम गिरा कर छोड़ दियें है, सब लोग उसी रास्ते पे आना जाना करते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@7647976626, सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286.
Posted on: Oct 08, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR RAJURAM POYAM ROAD
हमारे गाँव में रोड नहीं बना है, शिकायत करने पर सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-तोयेर, ब्लाक-लोंह्डीगुडा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से नीलूराम पोयम तोयेर में रोड की समस्या है,एक किलोमीटर दूर पर लगभग 150 की जनसंख्या उस रास्ते से गुजरते है, गाड़ी चलाने में और आने जाने में परेशानी होती है, रोड बनवाने के लिये सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो बना देंगे बोले थे लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करे: सीओ@8889251366, जिला पंचायत सीओ@9004037600, कलेक्टर@8488956694, संपर्क@8103019634.
Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA NEELURAM POYAM ROAD PROBLEM TOYAR
हमारे गांव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नही बना है बच्चों को दिक्कत होती है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-किलेपाल नंबर02 (पांडूपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकू पोयाम बता रहे हैं, उनके गांव में स्कूल है वहां बाउंड्रीवाल नही बना है, वहां बच्चों और शिक्षकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने शिक्षा अधिकारी को आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: संपर्क नंबर@8756197876, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@977025457.
