Impact: Got teachers in our village school after report on CGnet Swara...
ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं उनके गांव के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल गवारखोज में कई महीने से शिक्षक नहीं आते थे, इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी पर अधिकारी बार बार शिकायत करने पर भी उस बारे में कोई कार्यवाही नहीं कर रहे थे तब हार मानकर उन्होंने समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, रिकॉड करने के ढाई महीने बाद अब स्कूल में दो शिक्षक नियमित आने लगे हैं और पढाई भी अच्छे से हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की| पतराज सिंह मरकाम@8959903256.
Posted on: Mar 19, 2018. Tags: EDUCATION PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
ऐ गोरी वो बंजारी डांड मा, बड़ा मजा आथे...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम पंचायत-बंजारीडांड, जनपद पंचायत-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ऐ गोरी वो बंजारी डांड मा बड़ा मजा आथे-
बंजारी डांड के दीदी भैया मन, अब्बड़ मीठ-मीठ गोठिया थें-
इहां के संगी संगवारी मन हम ला देखे बर आथे-
कला मै सुनावों दीदी मन, कला मै सुनावों-
इहां के गोठ ला सुने बर मोला मजा आथे-
भरे जंगल हा दिखथे इहां बंजारी डांड के गाँव मा...
Posted on: Feb 25, 2018. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पति का देहांत हुए 20 साल हो गया है लेकिन उसका कोई हक़ मुझ विधवा को नहीं दिया गया...
वार्ड 12 कब्रिस्तान, भवानीपटना, जिला-कालाहांडी (उड़ीसा) से गिरधारी पात्रो के साथ में शाहिदा बेगम है जो बोल रही है कि 20 पहले उनके पति की मृत्यु हो गयी थी लेकिन उनके ससुराल से उनके पति का कोई हक़ उनको नहीं दिया गया है पहले वो हिन्दू थी लेकिन वो मुसलमान कौम में निकाह की है और उन्होंने अपने हक के लिए मस्जिद, थाने कोर्ट कचहरी में भी शिकायत की फिर भी कोई सुन नहीं रहे है इसलिए वो उड़ीसा सरकार को, मोदी सरकार को, महिला कमीशन से इंसाफ मांग रही है ताकि उनको उनके पति का हक़ मिले और अपना गुजर बसर कर सके. वो 20 सालो से कब्रिस्तान में अकेले ही रह रही है इसलिए उनके पति का हक़ दिलवाने की मांग कर रही है. गिरधारी पात्रो@8895523500.
Posted on: Feb 12, 2018. Tags: GIRDHARI PATRO SONG VICTIMS REGISTER
Impact : We got a new hand pump in our village a month after report on CGnet...
मोहला गवरखोज, वार्ड 20, ग्राम-डकनी पानी, पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, थाना-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि एक महीना पहले सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये थे नया हैण्डपम्प खुदवाने के लिए तो 1 फ़रवरी को नया हैण्डपम्प खुद गया है सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के पहले वे लोग जनपद, तहसील में भी शिकायत किये तो कोई सुनवाई नहीं हो रहा था इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. पतराज सिंह मरकाम@8959903256.
Posted on: Feb 03, 2018. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के मिडल स्कूल में दो और प्राइमरी में एक शिक्षक है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है...
ग्राम-कटरा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से रघुवीर सिंह बता रहे है कि उनके यहाँ गवरखोज मोहल्ला में पूर्व माध्यमिक शाला है उसमे दो ही शिक्षक है उस कारण पढाई नहीं हो पाती है और प्राथमिक शाला में 2 शिक्षक है लेकिन उसमे से भी एक शिक्षक को दूसरे संस्था में अटेच कर दिए है उसके लिए वे लोग 2012 से आवेदन कर रहे है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है आवेदन देते-देते परेशान हो गए है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर शिक्षको की व्यवस्था करवाए : जिला शिक्षा अधिकारी@9826749880, S.D.M.@9953924884, कलेक्टर ऑफिस@07752223644, सरपंच@7697507040.संपर्क@8959903256.
