भारत की धरती सुहानी लगे भइया भारत की धरती सुहानी...एक गीत
कलावती गढ़ेवाल सीजीनेट जनपत्रकारिता अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के मनौरी गाँव में पहुंची हैं जहाँ गुलनाज परवीन और मायावती मरावी उन्हें एक गीत सुना रही हैं:
भारत की धरती सुहानी लगे भइया भारत की धरती सुहानी
नाचे -गाएं -खुशियाँ मनाएं
भारत का संविधान लागू हुआ रे
भारत की धरती...
26 जनवरी सन 1950
भारत का संविधान लागू हुआ रे
भारत की धरती सुहानी...
Posted on: Sep 21, 2014. Tags: Kalawati Garhewal SONG VICTIMS REGISTER
लहर-लहर लहरायो रे, मेरे झंडा तिरंगा...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा गाँव-कुंवारी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से कलावती गढ़ेवाल जी बोल रही हैं, उनके साथ में एक बहन लेधुका बैगाजी हैं, जो एक गीत गा रही हैं-
लहर-लहर लहरायो रे, मेरे झंडा तिरंगा
मेरे स्कूल में, सर जी खड़े हैं
सबको सर सीखलायो रे, मेरे झंडा तिरंगा
लहर-लहर लहरायो रे...
मेरे स्कूल में, मैडम जी खड़ी हैं
सबको मैडम जी कहलायो रे, मेरे झंडा तिरंगा
लहर-लहर लहरायो रे...
मेरे स्कूल में, भैया जी खड़े हैं
सबको भैयाजी कहलायो रे, मेरे झंडा तिरंगा
लहर-लहर लहरायो रे...
