स्वास्थ्य स्वर : पवाड के बीजो से सोरायसिस चर्म रोग का उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल सोरायसिस चर्म रोग को ठीक करने का वन औषधि उपचार बता रहे है कि पवाड के बीजो को सुखाकर पाउडर बना लेवे और पाउडर बनाने के बाद 2 किलो मट्ठा ले उसे 2 किलो मट्ठा में 100 ग्राम पवाड़ के चूर्ण को मिला दे | मिलाने के बाद एक हफ्ते तक कपड मिटटी करके मटकी में उसको रख दे | पड़ा रहने दे उसको खोले न | एक हफ्ते के बाद खोलकर चर्म हुए स्थान पर रोज लगाये, रोज लगाने के बाद उसको गुनगुने पानी से धुले| उसमे साबुन का इस्तेमाल बिलकुल न करें | कितना भी भयानक चर्म रोग हो 15 दिन एक महिना या बड़ा हो तो डेढ़-दो माह तक लगाने से पूर्ण रूप से सोरायसिस चर्म रोग समाप्त हो जाता है | इसका होम्योपैथीक और हेलोपेतिक में कोई दवाई नहीं है| ये एकदम रामबाण की तरह दवा है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@9826040015.

Posted on: Jan 09, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खून नहीं बनने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल खून नहीं बनने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, एरंड की पंचांग को हांड़ी में भरकर उसका मुंह कपड़े से ढककर उसे आग में रखकर गर्म कर भस्म बना लें, एक तोला भस्म में चार तोला गौ मूत्र मिलाकर रोगी को पिलाने से आराम मिल सकता है लगातार 3 माह तक सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 05, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मासिक धर्म की अनिमिताता का घरेलू-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मासिक धर्म की अनिमिताता का घरेलू उपचार बता रहे हैं, प्याज का रस 100 ग्राम लेकर छाछ में मिलाकर दो बार सुबह शाम सेवन करने से मासिक धर्म की समस्या में लाभ मिल सकता है, दूसरा बकायन के पत्तो का चूर्ण 20 ग्राम की मात्रा में सेवन करें, इस विषय पर अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 04, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बार - बार पेशाब होने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बार – बार पेशाब होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, त्रिफला, बांस की पत्ती, मोठा घांस और पाठा को मिलाकर चूर्ण बना लें, उसके बाद 5 ग्राम चूर्ण शहद या घी के साथ मिलाकर सुबह शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : केदारनाथ पटेल@9826040015.

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : हरण या हर्रा का औषधीय उपयोग-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से केदारनाथ पटेल हरण जिसे हर्रा भी कहते हैं का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, हरण को घी के साथ सेवन करने वात नष्ट होता है, नमक के साथ सेवन करने से कफ साफ होता है, शहद के साथ सेवन करने से पित का नाश होता है, इस तरह से अलग-अलग मौसम में अलग-अलग पदार्थ के साथ सेवन करने लाभ होता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : केदारनाथ पटेल@9826040015.

Posted on: Dec 17, 2019. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports