सामूहिक भोजली उत्सव पहली बार मनाया गया, इससे पहले गाँव स्तर पर लोग मिलकर मनाते थे...

शेर सिह आचला बता रहे है भोजली उत्सव कृषि आधारित पर्व है जिसे सावन पूर्णिमा के दिन मनाते हैl इसके पूर्व धान के बीज को एक टोकना में रख कर उसको उगाते है, फिर उस उगे पौधे को सभी एकत्र होकर उत्सव के रूप में मनाते है l पहले इस त्यौहार को गाँव स्तर पर मनाते थे पर इस बार इसे बड़े रूप में कई राज्य के लोग एक साथ मिलकर मनाना शुरू किये है, इस बार रायपुर में झारखण्ड, मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, छतीसगढ़ समेत कई राज्य के लोग एक साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाये. छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिह भी मौजूद रहे l कार्यक्रम में गोंडी भाषा पर भी चर्चा हुई जिसमे मुख्यमंत्री ने स्कूलो में गोंडी पाठ्यक्रम शुरू करने की बात कही इस दौरान बारिश भी लगातार होता रहा पर लोगो की भीड़ में कोई असर नहीं रहा लोग कार्यक्रम में डटे रहे, आनंद लिए और सफल बनाने में सहयोग किये l

Posted on: Aug 30, 2018. Tags: ADIVASI BHAN SAHU BHOJLI CG CULTURE HINDI SONG VICTIMS REGISTER

हम तो आदिवासी गा भईया, जांगर ठुर कमइया...सरगुजिहा भाषा में एक आदिवासी गीत

ग्राम-बड़े साल्ही, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुरजाल सिंह आरमो सरगुजिहा भाषा में एक आदिवासी गीत सुना रहे है:
हम तो आदिवासी गा भईया, जांगर ठुर कमईया-
खेती बाड़ी के करईया नाँगर के जुतईया-
माता बेटा के बेटा दुलरवा, धरती के सेवा करईया-
छेरी गोरु के चरईया, गुल्ली डंडा के खैलईया-
पेच पसीया पानी के पीयईया, दुख सुख मा गोड़ी धरम गीत के गवईया-
जंगल झाड़ी के बसईया, काटा खुटी के रीगईया...

Posted on: Aug 30, 2018. Tags: ADIVASI CG KORIA SONG SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में मरीज को चारपाई से एक किलोमीटर दूर तक ले जाते है तब वाहन मिलता है...

चुनभट्टीटोला, ग्राम-खाजा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जियालाल आदिवासी बता रहे है कि उनके मोहल्ले में रोड की बहुत समस्या है कोई मरीज और डिलेवरी को ले जाने के लिए कोई वाहन नही आता जाता है| मरीज को चारपाई से 1 किलोमीटर दूर तक ले जाते है तब वाहन मिलता है | पूरा आदिवासी हरिजन बस्ती है |उसके लिए उन्होंने कई बार ग्राम सभा में आवेदन किये है और कलेक्टर के पास भी किये लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें: कलेक्टर@9977742118, सरपंच@9981164339. जियालाल@9179797205

Posted on: Jul 08, 2018. Tags: JIYALAL ADIVASI ROAD SONG VICTIMS REGISTER

तारीफ़ तेरी निकली है दिल से, आई है लब पे बन के क़व्वाली...गीत

ग्राम-अन्दवा, पोस्ट-त्योंथर, तहसील+ब्लाक-त्योंथर, जिला-रीवा (म.प्र.) से देवेन्द्र आदिवासी एक भजन गीत सुना रहे है:
ज़माने में कहाँ टूटी हुई तस्वीर बनती है-
तेरे दरबार में बिगड़ी हुई तक़दीर बनती है-
तारीफ़ तेरी निकली है दिल से आई है लब पे बन के क़व्वाली-
शिरड़ी वाले साईँ बाबा आया है तेरे दर पे सवाली-
लब पे दुआएँ आँखों में आँसू दिल में उम्मीदें पर झोली खाली-
ओ मेरे साईँ देवा तेरे सब नाम लेवा-
जुदा इन्सान सारे सभी तुझको हैं प्यारे-
तुम्हीं फ़रियाद सबकी तुझे है याद सबकी-
बड़ा या कोई छोटा नहीं मायूस लौटा-
अमीरों का सहारा ग़रीबों का गुज़ारा-
तेरी रहमत का क़िस्सा बयाँ अकबर करे क्या-
दो दिन की दुनिया दुनिया है गुलशन-
सब फूल बाँटे तू सबका माली-
शिरड़ी वाले साईँ बाबा आया है तेरे दर पे सवाली...

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: DEVENDRA ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

कोर्ट ने आदिवासी को जमीन देने का आदेश किया है पर वन अधिकारी उसके विपरीत काम कर रहे...

ग्राम-नुनारी, पोस्ट-दोंदर, थाना-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामप्रसाद आदिवासी बता रहे है कि डभौरा रेंज में बीट परमार ग्राम-लफंदा में कम्पार्टमेंट न.267 में दो आदिवासियों ने 2005 में अधिक्रमण किया था जिस पर 2011 कोर्ट चलान किया गया था जो ये अब जीत चुके हैं लेकिन वन अधिकारी कोर्ट का आदेश नहीं मान रहे हैं आवेदक कर्ता मिठाईलाल आदिवासी, शिवलाल कोल, रामबली मोती कोल, सियावती मिठाईलाल की जमीन को और आदिवासियों को देकर आदिवासियों से लड़ा दिए है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि आप कृपया वनपरिक्षेत्र अधिकारी@7828606581 से कोर्ट का
आदेश मानने को अनुरोध करें .रामप्रसाद@7898654924.

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: RAMPRASAD ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »