केलायो याले मनो केलायो गन्न मुड़ा ले...गोंडी शादी गीत-
तहसील-दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से दीपा कश्यप, कमला कश्यप और कंगना मरकाम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं जिसे शादी में गया जाता है :
केलायो याले मनो केलायो गन्न मुड़ा ले-
पोए मुंडाड मेलोयो-
पोए मुंडाड मेलोयो गंग मुंडा वे-
रनानो मयायो, रनानो मयायो गंग मुंडा वे-
पोए मुंडाड मेलोयो-
पोए मुंडाड मेलोयो, गंग मुंडा वे...
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: BASTAR CG DARBHA GONDI MARRIAGE SAPANA WATTI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में 4 बोरिंग लेकिन केवल एक से ही पीने योग्य पानी आता है, बाकी पानी में आयरन अधिक है -
ग्राम-हनफरसी, पंचायत-धोरकट्टा, तहसील-पखांजूर, ब्लॉक-कोयलीबेडा,
जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संगीता हीरा और मंजू मंडल बता रहे हैं उनके गाँव में 42 मकान हैं 210 जनसंख्या हैं, गाँव में 4 बोरिंग या हैण्डपंप है, जिसमे 1 हैण्डपंप से साफ पानी निकलता है, जिसका उपयोग करते हैं, बाकी के 3 बोरिंग हैण्डपंप से आयरन युक्त पानी निकलता हैं, इसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@9425569253, कलेक्टर@9425584388. संपर्क नंबर@9754684672.
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HANDPUMP KANKER PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER
दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना...प्रार्थना गीत-
ग्राम पंचायत-बाक, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता सिन्हा और रंगीता एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं :
दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना- दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना- हमारी ध्यान में आओ, प्रभु आंखो में बस जाओ- अंधेरे दिल में आकर के परम ज्योती जगा देना- बहा दो प्रेम की गंगा, दिलो में प्रेम का सागर- हमें आपस में मिल जुलकर प्रभू रहना सिखा देना...
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: ) CG SINHA SONG SUNITA SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कहां है लाल भाजी, कहां है केवल हाय रे...डोमकच्छ गीत-
ग्राम पंचायत-बांकपारा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुधनी और अईब्लासो एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं :
कहां है लाल भाजी, कहां है केवल हाय रे – कहां है केवल गे, कहां ठन लोलो हमर ये छोटे देवर- खेला करा लोलो हमर, ये छोटे देवर हाय रे ये छोटे देवर- का करे लाल भाजी, का करे केवल हाय रे का करे लाल भाजी-
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: BUDHANI CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
विकलांग पेंशन के लिये कई बार आवेदन किया पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-सेमरा, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनकुवर बता रही है, उनका बेटा बचपन से दाहिने पैर से विकलांग है, उम्र 18 वर्ष है, जिसे विकलांग पेंशन दिलाने के लिये उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया अधिकारी बन जायेगा बोलते हैं लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है अधिकारी गुमराह कर रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रही हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@7089856588, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@7745915195.
