गाँव जाओ तो गाँव वाले भगाते हैं और जंगल जाओ तो जंगल विभाग वाले परेशान करते हैं : बिरहोर आदिवासी...

ग्राम-खलगोरा, पंचायत-दर्रीडीह, ब्लॉक-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से केन्दाराम बिरहोर बता रहे है कि उनके पूर्वज बीरो पहाड़ में रहते थे उससे ही उनका नाम बिरहोर पड़ा. बिरहोर लोग पहले बिरहोर आदिवासी लोग जंगल में ही रहते थे और कन्दमूल, महुआ खाकर अपना जीवन गुजर बसर करते थे जंगल में अस्थाई डेरा डालकर रहते थे और शिकार करते थे और गाँव में ले जाकर मांस और जानवर बेचकर अपना जीवन चलाते थे. गाँव जाएं तो गाँव के लोग परेशान करते थे और जंगल जाएं तो जंगल विभाग इसलिए डर-डरकर छिप-छिपकर डेरा बदल-बदलकर किसी तरह जीते थे. पिछले १०-१२ सालों से गाँवों के बाहर स्थाई निवास बनाकर रहने लगे हैं. केंदाराम@7222968155

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: KENDARAM BIRHOR SONG VICTIMS REGISTER

खाना खाना आता है, हांजी हांजी हाँ...बाल कविता

जय किशोर मुजफ्फरपुर बिहार से एक बाल कविता सुना रहे हैं:
खाना खाना आता है, हांजी, हांजी हाँ-
खाना बनाते आता है, ना जी ना, खाने की हाँ बनाने की ना-
खाने की हाँ बनाने की ना, ऐसे में कैसे चले जहाँ – कपडा पहनने आता है, हांजी, हांजी हाँ-
कपडा धोना आता है, ना जी ना-
पहनने की हाँ धोने की ना, ऐसे में कैसे चले जहाँ...

Posted on: Feb 07, 2017. Tags: Jaikishore

बहू को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाए, खुद को डिलीवरी कराना पड़ा, कोई डाक्टर, नर्स नहीं आए...

हम अपनी बहू को अस्पताल लेकर आए पर हमें खुद ही डिलीवरी कराना पड़ा कोई डाक्टर और नर्स नहीं आया बता रहे हैं ग्राम-सोलिया, तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से इतल सिंह बघेल है जो भुवन सिंह चौंगड को बता रहे है कि उनकी बहू को डिलेवरी के लिए परसों शाम 5 बजे भर्ती करवाए थे उस समय एक सिस्टर थी और वहां पर कोई भी डॉक्टर नहीं था उन्होंने भर्ती करने के बाद कुछ समय रुकने को कहा फिर हमारे साथ आई बहनों ने ही डिलीवरी करवाई कोई डाक्टर और नर्स भी नहीं आए. नाल काटने के लिए रेज़र भी नहीं मिल रहा था कही से ढूंढना पड़ा यदि ऐसा चलता रहा तो ग्रामीण अस्पताल क्यों आएँगे? कृपया अधिकारी से बात करें@9179223209. भुवन सिंह@9644176524

Posted on: Feb 05, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

नंदनी माचा अमराछे, आदिवासी लौड्ने दे खड़ा रे...भीली गीत

ग्राम-सोंडवा, तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवन सिंह चौंगड भीली भाषा में एक गीत सुना रहे है:
नंदनी माचा अमराछे, आदिवासी लौड्ने दे खड़ा रे-
झाड बिड अमराछे, आदिवासी लौड्ने दे खड़ा रे...

Posted on: Jan 29, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got our Below Poverty Line cards after recording message on CGnet...

ग्राम-हरदौहा, पंचायत-सिवनी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि वे और कमलभान कोरी विकलांग हैं और उनका गरीबी रेखा के नीचे वाला राशन कार्ड बहुत कोशिश करने के बावजूद नहीं बना था. वे अधिकारियों का चक्कर लगा लगा कर थक गए थे और बीपीएल राशन कार्ड के बगैर उनका जीवन बहुत मुश्किल था क्योंकि उनको बाज़ार से महँगा राशन खरीदना पड़ रहा था फिर उन्होंने इस बारे में सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया। अब उन दोनों का राशन कार्ड बन गया है और वे बहुत खुश हैं इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों को और तहसीलदार तथा अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं.अशोक कुमार कोरी@9713063019

Posted on: Jan 29, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »