हमारे गाँव में इंदिरा आवास योजना के तहत घर बन गए है लेकिन इसकी राशि अभी तक नहीं मिली...

ग्राम-कुलियादरा, पंचायत-करुवामुंडा, जिला-बलांगीर, (उड़ीसा) से डोलामनी बंछोर बता रहे है कि उनके गाँव में इंदिरा आवास योजना के तहत जो पात्र 70 परिवार है, जिन की मिलने वाला नगद राशि जो घर बन जाने के बाद मिलता है वह 15000 रूपये अभी तक नहीं मिला है, जबकि घर बना लिए है, जिसके कारण गरीब हितग्राहियो को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है| इस हेतु ब्लॉक अधिकारी के पास गए थे और लिखित में आवेदन भी दिया था लेकिन अभी तक आखिर किश्त का पैसा नहीं मिला है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया ब्लॉक अधिकारी सुनील@09938471481, कुरुवामुंडा पंचायत अधिकारी@9938477848 को फोन करें. डोलामनी बंछोर@9479003193

Posted on: Mar 04, 2017. Tags: DOLAMANI BANCHHOR SONG VICTIMS REGISTER

अ-अ आ-आ, जब भी हमको तेरी सलाम आये...गजल

मुस्तफागंज बाज़ार, मीनापुर, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से अशोक दीवाना एक गजल सुना रहे है:
अ-अ आ-आ, जब भी हमको तेरी सलाम आये-
अश्के आँखों में बनकर जाम आये-
सुबह गुजरी थी, जिसकी मस्जिद से-
मैखदे में वो वक्त काम आये...

Posted on: Mar 04, 2017. Tags: ASHOK DEEWANA SONG VICTIMS REGISTER

हम विद्यार्थियों की छात्रवृति 2 साल से नही मिल रही है कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें...

ग्राम-पाटन, पोस्ट-गुरसि, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपूर (मध्यप्रदेश) से नाथूलाल राठौर बता रहे है कि ग्राम गुरसि के राष्ट्रवीर दुर्गादास पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पिछले 2 वर्षो से भवन निर्माण कर्मकार मण्डल के तहत मिलने वाली स्कालरशिप नही मिल रहा है पड़ने वाले छात्र सत्यम राठौर बता रहे है कि विद्यालय में 80-90 छात्र-छात्राए पढाई करते है जिनको पिछले 2 वर्षो से छात्रवृति नही मिली है जो कि मध्यप्रदेश शासन की इस योजना के तहत उन्हें मिलनी चाहिए। वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | उनका अनुरोध है कि आप कृपया सीईओ@9165857634 और संकुल प्रभारी शिक्षक@9552036305 को फोन कर दबाव डालें और इन छात्रों की मदद करें। राठौर@7581940500

Posted on: Feb 27, 2017. Tags: NATHULAL RATHORE SONG VICTIMS REGISTER

मखना के झांज बनाये तुमा के मंजीरा...बिरहोर पेंड्रा गीत

ग्राम-खलगोरा, पंचायत-दर्रीडीह, ब्लॉक-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़
(छत्तीसगढ़) से केन्दाराम बिरहोर एक पेंड्रा गीत सुना रहे है:
मखना के झांज बनाये तुमा के मंजीरा-
भाजी भाटा के तार मिलाये नाचे बालमसिरा-
जी तरकारी लेला आ आ आ आ ना-
जूना दो तरोही के तरकारी लेला रे रे रे-
काकर फिर गे कोट तमूरा काकर फिर गे राज-
बरमा फिरगे माटी के चोला कलमे दीनाराज...

Posted on: Feb 23, 2017. Tags: KENDARAM BIRHOR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव को जोड़ने वाली सड़क पर बड़े बड़े पत्थर हैं, कई डिलीवरी एम्बुलेंस में सड़क पर हो गयी...

जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवन सिंह चौंगड बता रहे हैं कि ग्राम उमरोड़ से साकड़ी के बीच पूरे रोड में पत्थर (बोल्डर) निकले हुए हैं जिससे यहाँ के लोगों को आवागमन में बहुत समस्या हो रही है, अम्बुलेंस सही समय पर नहीं पहुंच पाते और बहुत सी डिलेवरी रास्ते में ही हो जाती हैं. गाड़ियाँ बीच में ही पंचर हो जाती हैं. सही समय पर दफ्तर नहीं पहुँच पाते। इसी रास्ते से प्रदेश के मुख्यमंत्री आने वाले है जो अमरकंटक से यात्रा शुरू कर रहे है उसके लिए, ये 7 किलोमीटर का रास्ता है यहाँ पर चार गाँव के लोग प्रभावित हैं इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया कलेक्टर@8435800040 को फोन कर दबाव बनाएं। भुवन@9522336913

Posted on: Feb 23, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »