स्वास्थ्य स्वर : पाचन शक्ति ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पाचन शक्ति ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जीरा 50 ग्राम, शौफ 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम लेकर चूर्ण बना लें, एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करें लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 13, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

दोहरी करण से आवागमन बंद और कार्य प्रभावित...मदद की अपील-

ग्राम-गोसे, प्रखण्ड-गोमिया, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे एम रंगीला बता रहे हैं ईस्ट सेंट्रल रेल के जरंडी से राखी रोड तक ट्रैक का दोहरी करण का कार्य किया जा रहा है, कार्य समाप्त होने के बाद गोसे अधिनस्त कासीताड़, तिहोरडेरा तथा अस्ना पानी जो आदिवासी बहूल मोहल्ले हैं वहां लगभग 62 आदिवासी संथाली परिवार रह रहे हैं, उनका आने जाने का रास्ता बंद हो जायेगा, निवासी रामेश्वर मांझी का कहना है इस दोहरी करण से उनाका आने जाने का रास्ता बंद हो जायेगा, साथ ही कई काम प्रभावित होगा| मुखिया प्रतिनिधि निरुलाल का कहना है उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन उससे कोई मदद नहीं मिली है, इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: धनबाद DRM@9771426000. उपायुक्त@9470526005, लोकसभा सांसद@9572863363. संपर्क नंबर@7667963644.

Posted on: Feb 13, 2020. Tags: BOKARO JHARKHAND JM RANGEELA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नहीं बन रहा है बनवाने में मदद करें...

माडीपारा, ग्राम-सुकुड़ूपाल, पंचायत तुकापाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से नंदनी कश्यप बता रही हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना है, वे राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : दिलसाय कश्यप / संपर्क नंबर@7587144318. CEO@724749636, पंचायत@942559888, सचिव@8103469222.

Posted on: Feb 13, 2020. Tags: CG KONDAGAON NANDANI KASHYAP PROBLEM SONG SUKMA VICTIMS REGISTER

2017 से मजदूरो के अधिकार के लिये आवेदन कर रहे हैं शासन कोई ध्यान नहीं दे रही है-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा सीजीनेट के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री जी से निवेदन कर रहे हैं कि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, बोनस और ओवर टाइम दिलाने में मदद करें, आगे वे बता रहे हैं कि विजय ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड कन्हेरा उर्ला रायपुर में मजदूर 2008 से 12 घंटे कार्य करते आ रहे हैं, वहां पर न्यूनतम मजदूरी 420 रुपये हैं लेकिन 200 मजदूरी मजदूरों को मिलता है, ओवर टाइम और बोनस भी नहीं दिया जाता है, मांग करने पर काम बंद कर दिया जाता है, उन्होंने जुलाई 2017 में लेबर कमिश्नर, जिलाधीश, श्रम सचिव और श्रम मंत्री कार्यालय में लिखित शिकायत किया लेकिन मजदूरो की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, उनका कहना है सरकार तभी ध्यान देती है जब कोई परेशान होकर आत्मदाह करता है, इसलिये वे सीजीनेट के समस्त श्रोताओ और सामजिक कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : रायपुर श्रम आयुक्त@9407904724, श्रम सचिव@07712535434, जिलाधीस रायपुर@07712426024, विजय ट्रांसमीशन मैनेजर@9977052223, सम्पर्क@9039142049.

Posted on: Feb 13, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

ना एला डीवो नो ...गोंडी गीत-

गाँव-बोड्डीगूडा, पंचायत-आरागट्टा, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से नंदनी, नतनी और नीनू एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
रेला रेरे ला रेरे ला रेला रेला रेरे ला रेरे ला रे ला-
रेला रेरे ला रेरे ला रेला रेला रेरे ला रेरे ला रे ला-
सोना ना एला डीवो नो-
दंतेवाडा जिला ते ना एला डीवो न-
अय्यो नानो यो बोला ले
नन्ना बोला परोवोन न एला डीवो न...

Posted on: Feb 13, 2020. Tags: CG GONDI NAGMANI ADIVASI SONG SUKMA

« View Newer Reports

View Older Reports »