हमारें गाँव पानी की बहुत ही दिक्कते है, कृपया हैंडपंप सुधरवाने में मदद करे...
ग्राम पंचायत-मामड़पाल के आश्रित मोहल्ला (उमापारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा साथ में ग्रामीण साथी बुलकुराम बघेल वे बता रहें हैं पानी की समस्या गाँव में एक हैंडपंप हैं लेकिन वहा से ख़राब पानी आयरन पानी निकलता हैं, जिसे लोग बीमार होते हैं हमारें पारा में चार घरों की संख्या है और वर्तमान में मजबूरी नाला का पानी पी रहें हैं जिसे और भी बीमार हो रहें हैं पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत पर शिकायत किये किन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके पानी की व्यवस्था कराने में सहयोग करें: सचिव@9407664666, संपर्क@9302775607 (175489) RK
Posted on: Sep 11, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
पारा में पानी की समस्या है, आयरन युक्त पानी निकलता है...
डफनी पारा, पंचायत-छिंदावाड़ा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पुटेकाम नाग बता रहे हैं, पारा में पानी की समस्या है, हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, वे 1 किलोमीटर दूर खेत से पानी लाते हैं, पारा में 25 घर हैं जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7000790245. सचिव@8319460709, सरपंच@7724954145. (175969) (AR)
Posted on: Sep 11, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, नाले का गन्दा पानी पीते है, कृपया मदद करें...
ग्राम-तेंदापारा, पंचायत-केलाऊर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी शत्रु मरकाम कोसा सोरी बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है और एक किलोमीटर दूर (नाला) से पानी लाकर पीते है | उनके गाँव में एक भी हैण्डपम्प नही है यह पर सालों से भूमिगत जल स्रोत नही हैं, नदी का गन्दा पानी मजबूर हो कर पीना पड़ रहा हैं जो पीने योग्य पानी नहीं है, जिसकी वजह से बीमार भी हो जाते हैं सर्दी, खांसी जैसे| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सरपंच@9381847130, सचिव@7999244194, दरभा CEO@7835814506, संपर्क नम्बर@8103011078. (175615) RK
Posted on: Sep 10, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
हमारें गाँव में पानी की सुविधा है ना और ना ही बिजली की सुविधा, कृपया व्यवस्था कराने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रजोंतिन मंडावी साथ में ग्रामीण महिलायें मंगली बाई, मानगो बाई, ग्राम पंचायत-कटेनार के आश्रित मोहल्ला कोड़ेंगेपारा से बता रहीं हैं, हमारें गाँव में शुरू से ही पानी की समस्या हैं यह पर किसी प्रकार की कोई सुविधा नही हैं, इस समय हम लोग नदी-नाला का पानी पी रहें हैं, जिसे हम बहुत ही ज्यादा बीमार हो रहें हैं सर्दी, खांसी मलेरिया आदि, बिजली की भी समस्या कई सालों से हैं, गाँव में अभी तक बिजली नही आई हैं इसलिए सौर उर्जा की मांग कर रहें हैं और हमें भूमिगत जल स्रोत की आवश्यकता हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर बात करके हमारी समस्या को निदान कराने में मदद करें: सरपंच@9399311762, सचिव@8839499508, CEO@7835814506 संपर्क नम्बर@8815625146 (173776) RK
Posted on: Sep 09, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
पारा में तालाब नहीं होने से पानी की समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-बड़े कड़मा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से टिगरूराम बता रहे हैं कि छोटे कड़मा पारा में तालाब नहीं है, जिसके कारण पशुओ को पीने के लिये पानी नहीं मिल पता है, लोगो को नहाने की समस्या होती है, इसलिये निवासियों का कहना है छोड़े कड़मा में तालाब बन जाने से समस्या हल हो जायेगी इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6263136834. सरपंच@8103074418, CEO@7835814506, कलेक्टर@8458956694. (174167) (AR)
