चयनित स्थान पर योजना कार्य शुरू नहीं किये जाने से उक्त स्थान का विकास नहीं हो पायेगा...

उधरी पारा, ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि आज छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार द्वारा लाई गई योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना के लिये उनके गांव में 10 एकड़ शासकीय भूमि का चयन किया गया था| जो कालेज के पास है| सड़क के नजदीक है, उस स्थान पर आवासीय परिसर का निर्माण किया गया है| वह एक बड़ा क्षेत्र है| पशु गढ़ना 1070 लेकिन उस सब के बाद भी चयनित स्थान को अनदेखा करते हुए कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे जो विकास उस स्थान पर होना है नहीं हो पायेगा : राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Mar 11, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

घर घर अलख जगायेंगे, बदलेंगे जमाना...गीत-

ग्राम-महाराज गंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना सिंग एक गीत सुना रही हैं :
घर घर अलख जगायेंगे, बदलेंगे जमाना-
मुझसे हमारा धुरवा अटल है-
काया के रग-रग में निष्ठा का बल है-
जागृति संख बजायेंगे, बदलेंगे जमाना-
घर घर अलख जगायेंगे, बदलेंगे जमाना-
जागृति संख बजायेंगे, बदलेंगे जमाना...

Posted on: Mar 11, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA SINGH SONG VICTIMS REGISTER

गांव में सुसाईटी से लोगों को उनकी जरुरत की चीजें प्राप्त हो जाती है, जिससे वे अपना घर चलाते हैं...

ग्राम-सिवनी, पोस्ट-सरई गोटिया, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बिहारीलाल सिन्हा बता रहे हैं, वे सुसाईटी में सेल्समैंन का काम करते हैं| उन्हें चार गांव को राशन वितरण की जिम्मेदारी दी गई है| सिवनी, गोइंदा, गोटुलमुंडा, छिंदगांव | ये चार गांव उनकी सूची में शामिल है| एक महीने गुलाबी कार्ड में 35 किलो और निला कार्ड में 7 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से चावल मिलता है| सांथ में शक्कर, कैरोसिन, चना और नमक लोगों को मिलता है| बिहारीलाल सिन्हा@9754441737.

Posted on: Mar 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI KANKER SONG STORY VICTIMS REGISTER

मुझे कृष्ण रंग है प्यारा, मुझे श्याम रंग ने दुलारा...होली गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक होली गीत सुना रहे हैं:
मुझे कृष्ण रंग है प्यारा, मुझे श्याम रंग ने दुलारा-
बोलो कृष्ण रंग की होली, मरो प्रेम रंग पिचकारी-
भर लो प्रेम प्यार से झोली, बोलो प्रेम प्यार की बोली-
मुझे कृष्ण रंग है प्यरा, मुझे श्याम रंग ने दुलारा-
भर लो प्रेम प्यार से झोली, बोलो प्रेम प्यार की बोली...

Posted on: Mar 10, 2019. Tags: CG HOLI KANHAIYALAL PADHIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

मेरा मन प्रेम पुजारी, मेरा मन जाया रे...होली गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक होली गीत सुना रहे हैं:
मेरा मन प्रेम पुजारी, मेरा मन जाया रे-
कोई कहे नंदलाल, कोई कहे मुरली वाला-
कोई कहे धरो धरो, कोई कहे बांध डारो-
कोई कहे मधुवाला, कोई कहे गोपाला-
कोई कहे दधि चोर, कोई कहे माखन चोर...

Posted on: Mar 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADHIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »