सरस्वती दाई वो हवय तोर हंस सवारी वो...देवी गीत
ग्राम-गोरबहरी, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से तिरलोकी सिदार एक देवी गीत सुना रहा है:
ज्ञान बुद्धि के तहि देवैया माई तोरे दुआरी-
सरस्वती दाई वो हवय तोर हंस सवारी वो-
बीच सरयू पर कमल फुल मा बैठे आसन मारे-
हम बालक तोर अरज करतहन दोनों हाथ लमाके-
छोटे-छोटे लैकाअन ओ दाई तय सबके महतारी-
पंचम शुर मा गूंगा बोले छत्तीस राग मिलाके-
विनय करे देवता नर-नारी सरग ले चन्दा धाये...
Posted on: Mar 14, 2019. Tags: CG RAIGARH SONG TIRLOKI SIDAR VICTIMS REGISTER
यह धरती हिन्दुस्तान यह तेरी है न मेरी...देश भक्ति गीत
ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैंसगाँव, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से यमुना वैद, माही जैन, एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
यह धरती हिन्दुस्तान यह तेरी है न मेरी-
ऐ बेटी किसी की शान की-
खेत में इसकी उगी सच्चाई प्यार भरा खलियानों में-
बाग़ में खुशबु उड़ी या मन की दिया जले तूफानों में-
एक साथ यहाँ सबको पाले माता हर इन्सान को-
गंगा का पानी वृक्ष है जल विन्ध्याचल है...
Posted on: Mar 14, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANKER MAHI JAIN SONG VICTIMS REGISTER YAMUNA VAIDHY
मुझको तो भी जीने का हक है मै भी तो इंसान हूँ... भजन गीत-
ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से सावित्री यादव एक भजन सुना रही है:
मुझको तो भी जीने का हक है मै भी तो इंसान हूँ-
तेरी तरह, तेरी तरह, मै तो इंसान हूँ-
क्यों दिल न रोया तेरा जब तूने मेरे-
घर से मुझे बेघर कर दिया-
क्यों दिल न रोया तेरा जब तूने मुझे-
अपने से मुझे जुदा कर दिया-
आँखे मेरी भीगी रही दिल मेरा रोता रहा...
Posted on: Mar 14, 2019. Tags: CG SAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
पट्टा नही होने से शासन के योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है, कृपया मदद करें...
पतेरा टोला, ग्राम पंचायत-कोटि, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं, कि उनके पास पुराने समय से पट्टा नही है जिससे उन्हें बच्चों के पढ़ाई-लिखाई तथा शासन के अन्य योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है, वे इसके लिए कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन भी दिए हैं, पर अब तक कोई सुनवाई नही हो रही है, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:
पटवारी@ 9617692048, सचिव@9617031878, C.E.O.@900963083, कलेक्टर@9425253580, संपर्क नम्बर@9111923350,
Posted on: Mar 14, 2019. Tags: ASHOK BALRAMPUR BIYAR CG SONG VICTIMS REGISTER
120 वर्ष जीने वाला 60-70 वर्ष में ही जग छोड़कर चला जा रहा है, इससे दुर्भाग्य और क्या है...गद्द्यांश
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल पडियारी एक गद्यांश (दुर्भाग्य और क्या है) सुना रहा है:
आज गाँवों को शहर में तब्दील होते देख रहा हूँ-
गाँव के मुखिया को गुथियारी करते देख रहा हूँ-
मंदिर को मदिरालय में तब्दील होते देख रहा हूँ-
हंसने खेलने के दिन में बच्चों को बोझ तले दबते देख रहा हूँ-
नदी नालों को दुखित होते देख रहा हूँ-
वन उपवन को कटते हुए देख रहा हूँ-
जिधर देखो भीड़ ही भीड़ शोरगुल का आलम भगदड़ मचा है-
चारो तरफ मौत का पहरा है-
बे स्वास्थय जलवायु से विभिन्न्य प्रकार के रोग प्रविष्ट जूझ रहा है-
रोक थाम का नाम नही बल्कि और तेजी से फैलाया जा रहा है-
जिसका परिणाम हर व्यक्ति को झेलना पड़ रहा है-
लाभ एक को होता है लेकिन भुगतना सभी को पड़ता है-
नई-नई खोज, नया-नया आविष्कार सुख-सम्रद्धि तो है-
पर इसका दुष्परिणाम भी भयानक है-
120 वर्ष जीने वाला 60-70 वर्ष में ही जग छोड़कर चला जा रहा है-
इससे दुर्भाग्य और क्या है-
