हाय रे हाय रे छत्तीसगढ़, हरा भरा लगी ला...गीत-

ग्राम-बगरा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे छत्तीसगढ़, हरा भरा लगी ला-
महुआ के तरी-तरी, चला सूबे मिलया-
बड़े हरियर मिले लगेला-
हरा भरा हाय, हाय रे छत्तीसगढ़ रे-
महुआ के तरी-तरी, चला सूबे मिलया-
बड़े हरियर मिले लगेला-
हरा भरा हाय, हाय रे छत्तीसगढ़ रे...

Posted on: Mar 17, 2019. Tags: BALRAMPUR CG LALU SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

दूसरो का बुरा करने से खुद को नुकसान हो सकता है...कहानी-

एक बार ब्रम्हा जी ने सभी को अपना-अपना घर बनाने का तरीका बताने को एक सभा बुलाया| चिडियों में केवल उढेला पक्षी सभा में शामिल हुआ| उसने घर बनाने के तरीका जाना| सभा समाप्त करते समय ब्रम्हा जी ने कहा जो नहीं आ पाये हैं| उन्हें आप लोग बता देना| सभी ने अपने समुदाय को घर बनाने का तरीका बताया| लेकिन उढेला पक्षी ने पक्षियों को गलत तरीके से घर बनाने का तरीका बताया| जिसके कारण सभी बारिस में भीगते रहे और उढेला पक्षी आराम से जीवन व्यतीत कर रहा था| उसी दौरान ब्रम्हा जी के मन में आया| चलकर देखा जाय| तो देखा कि केवल उढेला पक्षी का घर ठीक था| बाकि सभी का घर गलत तरीके से बना था| ये सब देखकर उन्होंने उसे श्राप दिया कि जिस तरह सभी भीग रहे हैं| उसी तरह बारिस के समय तेरा भी घर गिर जाएगा| इस कहानी से सीख मिलती है दूसरो का बुरा नहीं करना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है| कन्हैयालाल पड़ियारी@9981622548.

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए...देश भक्ति गीत-

संजय गांधी वार्ड, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से गीता नाग एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए-
दिल दिया है, जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए-
तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा, तू मेरा अभिमान है-
हम जियेंगे और मरेंगे, ऐ वतन तेरे लिए-
हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: CG GITA NAG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

जब बन ही गया बहनों का संगठन, इसको मजबूत करने का वादा करो...संगठन गीत-

ग्राम-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से उमा सिंह एक संगठन गीत सुना रही हैं :
जब बन ही गया बहनों का संगठन-
इसको मजबूत करने का वादा करो-
चार दिन की सहेली, सहेली नहीं-
उम्र भर साथ देने का वादा करो-
औरतों के सवालो पर आकार कभी-
खूब चर्चा चलाने का वादा करें...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG UMA SINGH VICTIMS REGISTER

मन के वीणा से गूंजे ध्वनि मंगलम...स्वागत गीत-

ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री यादव एक स्वागत गीत सुना रही हैं:
मन के वीणा से गूंजे ध्वनि मंगलम,
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम-
कैसा पावन सुहावन समय आज है-
आप आये अतिथियों में सरताज है-
मन के बगिया में हमने जो कलियां चुनी...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: CG SAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WELCOME SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »