Impact: Work on our broken road started a month after report on CGnet, thanks...
Dhannu and Shankar Lal Kol of village Dhangawan in Anuppur district of Madhya Pradesh had recorded their message regarding a road problem in CGNet after their plea was not heard by local officers for long. After CGnet report their prayer was answered and within a month work was started on bettering the road condition. This three kilometer road will now be a pitch road. They want to thank all the CGNet Swara listeners for their calls to officers to put pressure on them. Ganesh Ayam@7224049832.
Posted on: Jan 25, 2018. Tags: GANESH AYAM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
Impact : Our village road work restarted 4 days after reporting on CGnet...
झुर्रीपारा, ग्राम-पुरनतरई, पंचायत-उपेट, तहसील-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से राकेश मंडावी बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या थी और मोरुम बिछाने के बाद रोड काम बंद कर दिए थे जिससे लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रहा था उसके लिए उन्होंने कलेक्टर और मुख्यमंत्री के पास शिकायत किये थे फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में दो महीने पहले सन्देश रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 4 दिन के अन्दर काम चालु हो गया इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. राकेश मंडावी@8120347481.
Posted on: Dec 13, 2017. Tags: RAKESH MANDAWI DANTEWADA ROAD SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken road from long got repaired weeks after CGnet report...
ग्राम-झुर्रीपारा, पुरनतरई, पंचायत-उपेर, जनपद+तहसील-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से राकेश मांडावी बता रहे हैं कि इनके गाँव पुरनतरई में बहुत समय से आधा किलोमीटर रोड खराब था जिसके कारण लोगो को आने जाने में समस्या होती थी इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन दिए थे लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी तब इन्होने 1 महीना पहले उनके गाँव में सीजीनेट के यात्रा के दौरान अपनी समस्या सीजीनेट में रिकार्ड कराया था जिसके हफ्ते बाद रोड का कार्य हो शुरू हो गया है और आवागवन होने लगा है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | राकेश मंडावी@8120347481.
Posted on: Nov 17, 2017. Tags: RAKESH MANDAWI DANTEWADA ROAD SONG VICTIMS REGISTER
Impact : Road got built in our part of village week after report on CGnet...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि वे जब कुछ दिन पहले ग्राम गनपत खोड़ा गए थे तो वहां पाया था कि गाँव के एक हिस्से में जहां 50 से अधिक दलित परिवार रहते हैं वहां रोड की कोई व्यवस्था नहीं थी वहां गर्मी के मौसम में भी मोटर साइकिल नहीं जा सकती थी | जब से गाँव बसा था तब से रोड नहीं बना था तो दिनांक 24-04-2017 को इन्होने सीजीनेट स्वर में इस समस्या को रिकॉर्ड करवाया था | उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने जब अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला तो रोड बन गया है इसलिए सीजीनेट साथियों को और कलेक्टर को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने गरीब ग्रामीणों की मदद की. साधु@8719095669
Posted on: May 06, 2017. Tags: ROAD SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Road work started again in our area after report on CGnet, thanks...
ग्राम-धनवा सागर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से दीपक बिन्तारे बता रहे है कि पूर्वी मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके में डिंडोरी से बिछिया तक मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर थी और उसमे चलने में यात्रियों को बहुत दिक्कत होती थी खासतौर पर मरीजों को जिनका उस सड़क पर चलना लगभग नामुमकिन था. वे लोग अधिकारियों को अनुरोध करते करते थक गए थे फिर सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे ढाई महिना पहले कि डिंडोरी से बिछिया मार्ग अधूरा पड़ा है करके तो सीजीनेट के साथियों के अधिकारियों पर दबाव डालने के बाद रोड का काम अभी प्रगति पर है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है|दीपक बिन्तारे@9754870423
