पावार प्लांट द्वारा लगातार नाले में गंदा पानी छोड़े जाने से पानी दूषित हो रहा है, अधिकारी ध्यान नह

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता उनके इलाके में स्थापित जिंदल पवार लिमिटेड कंपनी के वजह होने वाले नुकसान से अवगत करा रहे हैं | इलाके के निवासी भैयारंजन डेरा बता रहे हैं| उनके इलाके में जिंदल पवार प्लांट के ऐस टैंक का पानी नाले में छोड़ा जाता है| जिसमे राख मिला होता है और पानी दूषित होता है| जिसकी शिकायत ग्रामवासियों ने कार्यालयों में अधिकारियों के पास किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| लगातार नाले का पानी दूषित हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : SDM@9425584600, सरपंच@9301189385, विधायक@9406491777, CEO@9827804599. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG POLLUTION RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER WATER

स्वास्थ्य स्वर : कई दिनों से आ रही बुखार का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा पुराने बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| ऐसा बुखार जो कई दिनों से है ठीक नही हो पा रहा है| उसमे गिलोय के 40 ग्राम टुकड़ा लेकर मिट्टी के बर्तन में रात को भिगोकर रख दें| सुबह उसे मिसलकर पियें |लगातार 3 दिन तक इसका सेवन करने से बुखार में लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI

जय शिव गुरु, जय शिव गुरु, कभी निर्धन के घर में आ जाना...शिव भजन-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
जय शिव गुरु, जय शिव गुरु-
कभी निर्धन के घर में आ जाना-
जो रुखा-सूखा दिया है तूने-
कभी उसका भोग लगा लेना-
जय शिव गुरु, जय शिव गुरु-
कभी निर्धन के घर में आ जाना...

Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

आजादी-आजादी लेलेंगे हम, आज खेल के...गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
आजादी-आजादी लेलेंगे हम-
आज खेल के-
चाहे चले गोली, चाहे चले बम-
देखेंगे किसके बाजू में है दम-
पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
आजादी-आजादी लेलेंगे हम...

Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बड़ा रे दयालू भोलेनाथ डमरुवाला...गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
बड़ा रे दयालू भोलेनाथ डमरुवाला-
शिव के गले में विष फन डाला-
नीलकंठ वाला-
बड़ा रे दयालू भोलेनाथ डमरुवाला-
शिव के गले में विष फन डाला-
नीलकंठ वाला...

Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »