एक महीने से हैण्डपंप खराब है, हमे पानी की समस्या हो रही है, अधिकारी ध्यान नहीं देते..

बगीचापारा, ग्राम-परमेश्वरपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्जन, रामजीत और शिव प्रसाद बता रहे हैं, उनके पारा में एक महीने से हैण्डपंप खराब है, उस हैण्डपंप से 25 घर के लोगो का गुजारा होता था, जिसके खराब होने से अब लोगो को पानी की समस्या हो रही है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन चुनाव होने के कारण उस पर कोई ध्यान नही दिया गया, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : CEO@9165689001. संपर्क नंबर@9669624742.

Posted on: Oct 04, 2018. Tags: ) CG DURJAN PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

गुरुवा का देशवा ले आवा ललनवा चहर ललनवा न...रोपा गीत-

ग्राम पंचायत-जेल्हा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मान कुवर अपने सांथियो के सांथ एक रोपा गीत सुना रही हैं, जिसे खेती के समय गाया जाता है :

गुरुवा का देशवा ले आवा ललनवा- चहर ललनवा न- मोरे मंगिया कछहिया, जोहर लनवा न- कैसे चाहय रनिया, मंगिया कछहिया, जोहद होईया न...

Posted on: Oct 04, 2018. Tags: CG MANKUNWAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

काहे ला चीर-चीर कढमा बनाए सल्होर...सुगा गीत-

ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामनंदन नेटी एक सुगा गीत सुना रहे हैं :

काहे ला चीर-चीर कढमा बनाए सल्होर- सुगा मोर काहे के कलमा बनाए- अचरा ला चीर-चीर कलमा बनाए सल्होर- सुगा मोर कानी अंगारी कलमा बनाए...

Posted on: Oct 02, 2018. Tags: CG NETI RAMNANDAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ऐ हे होरी रे सुन ले राजा दशरथ...फागुन गीत-

ग्राम पंचायत-गोविंदपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवनाथ एक फागुन गीत सुना रहे हैं, जिसे छेरता त्योहार के दूसरे दिन गया जाता है :

ऐ हे होरी रे सुन ले राजा दशरथ- एखरे मोनी हो वरदान मांगे- एखरे मोनी हो वरदान मांगता दस सुंदो मेरे बा- दूवो रे लरिका मोला देदे- वो रे महू चेला हो व नार...

Posted on: Oct 02, 2018. Tags: ) CG SHIVNATH SODEY DHARMA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मोर सुगा जी कहां जागे खेले बर जा...सईला गीत-

ग्राम-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय एक पारंपरिक सईला गीत सुना रहे हैं, ये गीत गांव में छेरता त्योहार के समय गया जाता है :

उगत-उगत राजा भैया रस गहे- मोर सुगा जी कहां जागे खेले बर जा- उगत-उगत राजा भैया रस गहे- मोर सुगा जी बर तरी खेले बर जा- बर तरी खेले बर जा मोर सुगा जी- कोन तो झुलावे अनाखेत...

Posted on: Oct 01, 2018. Tags: ) CG DHANSAY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »