विकलांग पेंशन की समस्या;कृप्या मदद की अपील... कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-भेजा, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लालुराम कश्यप बता रहे हैं उनका लड़का विकलांग है, चलने बोलने में उन्हें बहुत परेशानी होती है, उन्हें होस्पिटल में विकलांग प्रमाण पत्र बनवाये हैं लेकिन 90% बनाये है, उनका सचिव सरपंच को विकलांग पेंशन जोड़ वाने के लिए कई बार बोले लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406169979, सचिव@7648021198, सीईओ@@8889251366.
Posted on: Jul 29, 2021. Tags: CG DISABLED PENSION LALURAM KASHYAP LOHANDIGUDA PROBLEM
पीड़ितों का रजिस्टर : 2016-17 नक्सलियों के डर से भग कर आना पड़ा...
ग्राम पंचायत-करकाबेड़ा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सन्नूराम पावे पिता श्री केए बता रहे हैं 2016-17 में उनके बड़े भाई को नक्सलियों में मारने का टारगेट किये थे पुलिस का मुखबिरी करते है कर के फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर डर से शांतिनगर में आकर रह रहे हैं| आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नही मिला है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406225047.
Posted on: Jul 28, 2021. Tags: 2016-17 CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SANNURAM VICTIMS REGISTER
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...
ग्राम-नांगमुड़ा, पंचायत-बस्तर, विकासखण्ड-भईयाथान, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयप्रकास यादव बता रहे हैं वार्ड क्रमांक 5 और 6 में पानी की समस्या था| हैण्डपंप से लाल पानी निकलता था| लोग कुआ का पानी उपयोग करते थे| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन नही बना था| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@6268213009.
Posted on: Jul 27, 2021. Tags: CG HAINDPUMP IMPAICT JAYPRKAS YADAV SURAJAPUR
पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय 2005 से बीजापुर में हैं,
ग्राम पंचायत-पदेडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसपुर) से तुलसीराम मरकाम पिता श्री सोमलू बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय 2005 में से बीजापुर में रह रहे हैं और पुलिस का नौकरी करते है, गांव में उनके माता-पिता रहते हैं उनके गांव में खेती किसानी करते है| उन्हें गांव जाने से नक्सलियों ने बहुत परेशान करते है, अपने गांव में डर से उनके माता-पिता से मिल नही पाते है, अधिक जानकरी के लिए संपर्क नंबर@6263453546.
Posted on: Jul 26, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM TULSIRAM MARKAM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2005 सलवाजुडूम के समय उनके परिवार में से दोनों को मओवादियो ने मार दिए हैं...
ग्राम-गोंगला,ब्लाक-गांगलूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से आर्जुन वैंजम पिता सूर्याबुचा वैंजम बता रहे हैं, की 2005 सलवा जुडूम के समय उनके परिवार में से दोनों को मओवादियो ने मार दिए है| इसीलिए बीजापुर आये है| उनका मोत के कारण उनके परिवार वालों को सरकार से एक लाख रूपये मिला हैं और रहने के लिए सिट दिए हैं आब रहने के लिए कोई परेशानी नहीं हैं अपने गाँव तो नहीं जा पते हैं क्योकि मओवादियो का डर रहता हैं ताकि उनको भी मर देंगे आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है| संपर्क नंबर@9770397945.
