हम लोगों की सुविधा और विकास के लिए सड़क बनवा रहे हैं पर लॉकडाउन के कारण काम बंद है ...
गाँव आष्टी, तहसील-चामोरशी, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) में कन्हैयालाल केवट के साथ है हरीश कुंजाम जो सड़क निर्माण का कार्य कराते है इस समय सड़क निर्माण का कार्य भामरागढ़ से लगभग 50-60 किलोमीटर दुरी पर गाँव ढोड़राज, जुवी से दरबा का सड़क निर्माण काम चल रहा है, यह सड़क करीब 3 किलोमीटर की है जो दरबा के लोगो लिए बनाया जा रहा है जिनको भामरागढ़ आने जाने में परेशानी हो रही है थे इसलिए यह सड़क निर्माण का काम शुरू हुए लगभग 3 महीने हो गया लेकिन लॉकडाउन के वजह से इस समय 100 की संख्या में मजदुर लगे थे वह काम बंद है इस कार्य में 350 रू प्रतिदिन की दर से मजदूरी दिया जाता है, जो एक हफ्ते के बीच में वितरण कर दिया जाता है. संपर्क@9423816651. RK
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH KANHAILAL KEWAT ROAD SONG VICTIMS REGISTER
पुणे : प्रवासी मजदुर लॉकडाउन में फंसे है, रोजगार तथा राशन दिला में मदद करें...
वीरेन्द्र कुमार यादव बता रहे है लॉकडाउन में पुणे फंस गये है जहा राशन की समस्या हो रही है एक महिना पहले मिला था जो इस वक्त ख़त्म हो गया है और अभी नही मिल पा रहे है बता रहे है बाल बच्चें सहित 10-15 सदस्य है जिन्हें बड़ी समस्या हो रही है और रोजगार भी नही मिल रहा है | उत्तरप्रदेश के निवासी है जो कावडे वस्ती साईं सत्यम वागोली पुणे (महाराष्ट्र) में मजदूरी करने के लिए आये थे परन्तु लॉकडाउन की वजह से फंस गये है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध रोजगार तथा राशन दिला में मदद करें. संपर्क@7620008313. RK
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: CORONA PROBLAM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA YADAV
पूर्व में ग्राम पंचायत होने से मनरेगा का काम मिलता था, नगर पंचायत होने से ठेकेदार करते हैं...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से निर्मला विजय सेडमेके अपनी माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रही है कि भामरागड अभी नगर पंचायत है इससे पहले पूर्व में ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था तो मनरेगा के तहत जो भी काम आता था तो गाँव के मजदूरो को लगाकर काम कराया जाता था अभी समय विपरीत है नगर पंचायत बनने से मनरेगा तहत जो भी काम आता है तो बाहर के ठेकेदार द्वारा कराया जाता है जिसके कारण ग्रामीण लोगो को रोजी-रोटी का संकट हमेशा बना रहता है (169754) CS
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA NIRMLA VIJAY SEDMEK NREGA
Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 14th jun 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं राजोंतिन मंडावी और कन्हैयालाल केवट इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD BULTOO GADHCHIROLI GONDI KANHAILAL KEWAT MANDAVI MH RADIO RAJONTIN
नदी चासे जारे गाडा चा केन्डाडे...मराठी भाषा में कविता
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से समय प्रकाश कोडियामी मराठी भाषा में एक कविता सुना रहा है:
नदी चासे जारे गाडा चा केन्डाडे-
जडंचा ओडिता वेडुचा जाडिता-
देउसा दुपहरी झामडी अन्दारी-
देवुडा थ्यावडी पिम्पारा CS
