क्रांति का कदम जिसमे है दम...क्रांतिकारी कविता-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से ज्योति वर्मा एक क्रांतिकारी कविता सुना रही है :
क्रांति का कदम जिसमे है दम-
अरे कभी नहीं रुक सकता-
जड़ से मिटा देंगे-
उग्रवादियों का सत्ता-
जड़ से मिटा देंगे-
लोहे की सलाके हो-
लोहे की बेडी हो-
कोई रोक नहीं सकता-
मजबूत हथेली को...

Posted on: Apr 21, 2017. Tags: JYOTI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

झोला छाप डॉक्टरों पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पाबन्दी लगाने के फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध...

जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा झोला छाप डॉक्टरों पर रोक लगाए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध कर रहे हैं. वे कह रहे हैं बड़े-बड़े डॉक्टर मोटी फ़ीस लेकर लोगो का इलाज़ करते है कभी गाँव में भ्रमण नही करते. ग्रामीण लोगो को दूर दराज़ से शहर आना पड़ता है जिससे लोगो को आर्थिक हानि भी होती है. झोला लेकर घूमने वाले डॉक्टर ही गाँव की जनता के काम आते है जो गाँव-गाँव झोला लेकर कम पैसे में इलाज़ करते है. वे आरोप लगा रहे हैं कि इस फैसले के पीछे व्यापारी डाक्टरों की लाबी का हाथ है जिनका गाँव के गरीबों से कोई वास्ता नहीं है. माननीय सर्वोच्य न्यायलय को फैसले पर पुनर्विचार कर पाबन्दी हटाना चाहिए. वर्मा@9039142049,

Posted on: Mar 24, 2017. Tags: BHAGIRATHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

बेटी तुम्हें झंडा फहराना, हाय राम बेटी का है जमाना...देशभक्ति गीत

ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से खुशबू वर्मा एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं:
बेटी तुम्हें झंडा फहराना, हाय राम बेटी का है जमाना-
जब झंडा फहराना गाँधी को बुलाना-
अगर वो न आये तो उन्हें याद करना – बेटी तुम्हें झंडा फहराना-
हाय राम बेटी का है जमाना-
जब झंडा फहराना नेहरु को बुलाना-
अगर वो न आये तो उन्हें याद करना – बेटी तुम्हें झंडा फहराना,हाय राम बेटी का है जमाना...

Posted on: Feb 27, 2017. Tags: KHUSHBU VARMA SONG VICTIMS REGISTER

सत्यमेव, सत्यमेव सत्यमेव जयते बोलो,बोलो सत्यमेव जयते...देशभक्ति गीत

रवि वर्मा,मालीघाट, मुजफ्फरपुर-बिहार से एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
सत्यमेव, सत्यमेव सत्यमेव जयते बोलो,बोलो सत्यमेव जयते-
तीन रंग के चोले पहनकर वीरो ने रास रचाई-
हिन्दू,मुस्लिम,सिख इसाई कूद पड़े सब भाई-
अपने हाथ में तिरंगा लेकर सब बोल पड़े सत्यमेव,सत्यमेव, सत्यमेव जयते-
डोली आई ब्याह रचाकर, साथ लाये साजन-
उसी समय चल दिए वीर,जो लौट कर फिर ना आये-
सुहाग की कुर्बानी देकर बोल पड़े सबसे सत्यमेव,सत्यमेव जयते-
सत्यमेव,सत्यमेव सत्यमेव जयते बोलो,बोलो सत्यमेव जयते-
चंद्रशेखर आजाद,भगतसिंह, लाला राजपत राय-
बक्तेश्वर,खुदीराम बोस ने क्रान्ति ज्योति जलाये-
फासी के तख्ते पर चढ़ कर बोल पड़े सबसे, बोलो,बोलो सत्यमेव जयते...

Posted on: Feb 27, 2017. Tags: RAVI VARMA

विश्व शान्ति के लिए जीयेंगे हम, विश्व शान्ति के लिए मरेंगे हम...

रवि वर्मा, मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
विश्व शान्ति के लिए जीयेंगे हम-
विश्व शान्ति के लिए मरेंगे हम-
विश्व शान्ति के लिए, जियेंगे हम,जियेंगे हम-
विश्व शान्ति के लिए, लंडेगे हम,जियेंगे हम-
अब कोई हिरोशिमा बने नही-
किसी के हाथ खून से सजे नही-
अब कोई हिरोशिमा बने नही, बने नही-
किसी के हाथ खून से सजे नही, सजे नही-
प्रेम से घ्रणा को जित लेंगे हम-
प्रेम विसे घ्रणा को जित लेंगे हम-
विश्व शान्ति के लिए, जियेंगे हम-
विश्व शान्ति के लिए, मरेंगे हम-
रंग,नस्ल,भाषा,भेद क्यों रहे-
ऐ जाति,धर्म, क्षेत्र भेद क्यों रहे-
रंग,नस्ल,भाषा, भेष क्यों रहे-
ऐ जाति,धर्म, क्षेत्र भेद क्यों रहे,क्यों रहे-
भेद ये मिटेंगे या मिटेंगे हम-
विश्व शान्ति के लिए, जीयेंगे हम-
विश्व शान्ति के लिए, मरेंगे हम-
विश्व शान्ति के लिए, जियेंगे हम,जियेंगे हम-
विश्व शान्ति के लिए, लंडेगे हम,जियेंगे हम...

Posted on: Feb 24, 2017. Tags: RAVI VARMA

« View Newer Reports

View Older Reports »