हमारे गाँव में रोड की बहुत समस्या है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
From Kodapuri village, Panchayat – Bareli , Block – Durgkondal , district – Kanker, Chhattisgarh Dholuram Mandavi is telling about problem concerning a road connecting the main road .No action has been taken to solve this problem for three years and now they request the CGNet Swara listeners to call Sarpanch@9479166234, C.E.O@7587054500 and talk to the concerned officials about the matter to help the villagers. For further information call Dholuram Mandavi@7646979826
Posted on: Jan 23, 2018. Tags: LOMAS KUMAR UIKEY SUKLURAM UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आदिवासी गोंड समाज के लोग आज तक भी उनकी संस्कृति के बारे में नहीं जानते है...
ग्राम-नेवरा, अमरकंटक, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मोहन सिंह उइके अपने समाज को गोंडी धर्म के देवता शम्भु शेख का सन्देश और लिंगो जी की बानी की बात उनके समाज को कोने-कोने में घूमकर देते है वे बता रहे हैं कि उनके समाज के लोग आज तक उनकी संस्कृति के बारे में नहीं जानते है उनके कुल देवता के बारे में नहीं जानते है और उनके समाज के लोग दूसरे के यहाँ जाते है और उनके समाज के लोग अज्ञान के कारण आपस में लड़ते है और भूखा प्यासा भी रहते है इसलिए वे समाज के लोगो के लिए सोचते है और घूम घूम कर उनको अपनी प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और धर्म के रीति रिवाज़ के बारे में बताते हैं...
Posted on: Jan 22, 2018. Tags: MOHAN UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प तीन साल से ख़राब पड़ा है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
ग्राम-हिरचुल, पंचायत-दमकासा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतलाल उइके बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में हैण्डपम्प 3 साल से ख़राब है और वे लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है और उसको पीने से बीमार हो रहे है और उस पानी को नहाने से खुजली भी रहा है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: सचिव@7770931358, C.E.O.@7587054500, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406208904.
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: SANTLAL UIKEY BABULAL UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: बंजर भूमि में भी कम लागत में, कम मेहनत से लाख से अच्छी कमाई की जा सकती है...
ग्राम-चौड़ी, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुंदन कुमार साहू बता रहे है कि बंजर भूमि में भी लाख की खेती से कम लागत में अच्छी आय कर सकते हैं वे दिखा रहे हैं कि यह सेमियालता का पौधा है और उसमे लाख कीट का संचालन किया जाता है और इसमें उत्पादन अच्छा होता है और आजीविका के लिए अच्छा साधन है सेमियालता बंजर भूमि में भी उगता है और एक साल बाद उसमे कीट का संचालन कर सकते है और साल में दो बार काम मेहनत में फसल ले सकते हैं यह खेती कम समय कम लागत में कर सकते है ये पौधा नाइट्रोजन गैस भी छोडती है इससे मिटटी की उपज अधिक बढ़ जाती है इसमें कीट कोमल डाली में लगती है लाख की दो वेराइटी होती है कुष्मी और रंगीनी।
Posted on: Dec 20, 2017. Tags: MAHENDRA UIKEY SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
पारंपरिक गोंडी लोक नृत्य रेला पाटा के बारे में बातचीत...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-उमरपाल तीजू,पोस्ट-सिवनी उत्तर बस्तर छत्तीसगढ़ में वीर नारायण शहादत दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे गोंडी संस्कृति महोत्सव में शामिल हुए रेला पाटा दल के अध्यक्ष बैजनाथ जी से बात कर रहे हैं जो बता रहे हैं वे एक साल से रेला पाटा अर्थात रेला संगीत लोकनृत्य समूह चला रहे हैं इनके समूह में 30 लोग हैं जिसमे 16 महिलाएं हैं. पुरुष, महिला, बच्चे सभी इस दाल में इसमें शामिल हैं वाद्य यंत्र में तम्बूरा, मंजीरा, डफली, मांदर आदि का प्रयोग किया जाता है. वाद्ययंत्रों को वे खुद नही बनाते कारीगर से बनवाते हैं वहां पर उनके गाँव के बाहर उनका पहला कार्यक्रम है शादी में भी वे अपना कार्यक्रम करते हैं रेला पाटा गोंडी परंपरा से जुड़ा एक लोक नृत्य है जिसमे लोग समूह में नाचते हैं|





