रानी दुर्गावती का शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया, उनके बलिदान को याद किया गया...
जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से नरेश मरकाम बता रहे हैं कि सर्व आदिवासी समाज द्वारा 24 जून 2018 को वीरांगना रानी दुर्गावती का शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें काफी लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए जहां देश और समाज के लिए उनके त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. इसके सांथ ही उस दिन सर्व आदिवासी समाज के बस्तर संभाग के नवनिर्वाचित सदस्यों का चुनाव और शपथ ग्रहण भी किया गया. बस्तर संभाग के अध्यक्ष सर्वसहमति से सर्वआदिवासी समाज के लिए चुने गए जिसमे उपाध्यक्ष गंगाराम नाग, बलदेव मौर्य, संभाग स्तर पर अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर चुने गए बस्तर संभाग के सातो जिले के उपाध्यक्ष का चयन किया गया |
Posted on: Jun 26, 2018. Tags: NARESH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
घाढ़े ना खो चकवटा धान रे, कइसे बचायब आपन जान....पंचायत चुनाव पर गीत
बोकारो, झारखंड से जनवादी लोकगायक नरेश महतो राज्य में चल रहे पंचायत चुनाव के अवसर पर एक जनगीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
घाढ़े ना खो चकवटा धान रे, कइसे बचायब आपन जान-
पंचायत चुनाव आइ गइले, मुखिया-सरपंच खड़ा भइले-
बूझी-समझी करा मतदान रे, तब है ता झारखंड महान-
इंग्लिश स्कूल खुलि गइले, मिडिल स्कूल खुलि गइले-
कइसे पढ़ई आपन संतान रे, कइसे बचायब आपन जान-
आधा कलवा आधा जलपान रे, कइसे बचायब आपन जान-
ना तोरा छात-घार, ना तो तोरा टीवी-कार-
टूटल-फूटल हमरो मकान रे, कइसे बचायब अपना जान...
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: Naresh Mahto SONG VICTIMS REGISTER
जन्म ले ये केतना बढ़ले जन एतने जन्म ले केतना...दमकच विवाह गीत
ग्राम-संतोषी नगर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से उमेश्वर सिंह स्थानीय भाषा में एक दमकच गीत गा रहे हैं, जिसे शादी के समय गाया जाता है:
जन्म ले ये केतना बढ़ले जन एतने जन्म ले केतना-
बढ़ली जन एतने सुखल बा अल्खे भइले छितिरछान...
Posted on: May 15, 2018. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगों को साल भर से विधवा पेंशन नही मिल रहा है, जो कागज माँगा जमा भी कर दिए हैं ,
नवलपुर, ग्राम-पीपरखुठी, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बुज़ुर्ग महिलाएं हेमकली बाई और दीपा बाई 1 साल से विधवा पेंशन नही मिलने की समस्या के बारे में बता रही है| इस समस्या के सन्दर्भ में सरपंच सचिव को कई बार बोला गया है, लेकिन ध्यान नही दे रहे है| सचिव सरपंच के द्वारा खाता नम्बर आधारकार्ड भी ले गये है लेकिन पैसा अभी तक नही मिला है|इस समस्या को लेकर 15 दिन पहले भी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया गया है. कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर दबाव डाले ताकि विधवा पेंशन मिल सके: सरपंच@7089664754. नरेश बुनकर@8720822286.
Posted on: May 06, 2018. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken hand pump got repaired next day after report on CGnet...
ग्राम-नवापारा, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर
गाँव नवापारा की ग्रामीण महिलाओं से चर्चा कर रहे है, गाँव की विद्या भारती एवं आशा रानी बता रही है कि गाँव में हैन्डपम्प ख़राब था और दूर से पानी लाना पद रहा था और अधिकारी सुन नहीं रहे थे फिर जिसके संबंध में सीजीनेट में शुक्रवार के दिन सन्देश रिकॉर्ड किया जिसका तत्काल असर हुआ और शनिवार के दिन हैन्डपम्प ठीक हो गया. अभी पानी आ रहा है अब ज्यादा दूर भटकना नहीं पड़ेगा पानी के लिए, इसलिए ग्रामीणों द्वारा सीजीनेट के साथियों को एवं P.H.E विभाग के अधिकारियो को बहुत बहुत धन्यवाद.नरेश बुनकर@8720822286.


