मन्दिर में बैठीं पांच सखियाँ, बतावा सखी के के है सईया...गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गाना सुना रहें है:
मन्दिर में बैठीं पांच सखियाँ-
बतावा सखी के के है सईया-
एक सखी बोली शिव जी हमारें
वो तो है डमरू की बजईया-
दूसरा सखी बोली कृष्णा हमारे-
वो तो है मुरली की बजईया-
बतावा सखी के के है सईया-
तीसरी सखी बोली रामा हमारे-
वो तो है धनवी के रखैया...
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
जेलखाने में देवकी का लालन हुआ...गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत सुना रही है:
जेलखाने में देवकी का लालन हुआ-
कंस मामा का बचना गजब हो गया-
चौरी-चौरी से सासू बुलवाई मगर-
उनसे टिपरी पिसाना गजब हो गया-
चौरी-चौरी से जेटी बुलवाई मगर-
उनसे लड्डू बंधाना गजब हो गया-
जेलखाने में देवकी का लालन हुआ...
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे आँगन में तुलसी का पेड सजना...तुलसी गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत सुना रही है:
मेरे आँगन में तुलसी का पेड सजना-
उनकी पूजा से पाई सुदर ललेना-
मैंने सासु बुलवाई वो आई नहीं-
अपने ममी से नाता तोड़ सजना-
उनकी पूजा से पाई सुन्दर ललेना-
मैंने जेटी बुलवाई वो आई नहीं-
अपने भाभी से नाता तोड़ सजना-
मेरे आँगन में तुलसी का पेड सजना...
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
राम नाम का माला जपेगा कोई दिलवाला...भजन गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रही है:
राम नाम का माला जपेगा कोई दिलवाला-
जपेगा कोई दिलवाला जपेगा कोई दिलवाला-
माला जपी थी सीता जी ने मिल गया दशरत लाला-
माला जपी थी राधा जी ने मिल गया मुरली वाला-
राम नाम का माला जपेगा कोई दिलवाला...
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
छिटकी रात जोनहैया बरतरी खेले कन्हैया...कान्हा गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक कान्हा गीत सुना रहे हैं :
छिटकी रात जोनहैया बरतरी खेले कन्हैया-
ठंडो से पानी गरम रखी आयों सफरय कृष्ण कन्हैया-
पीली अगौछी पीताम्बर धोती खाचें कृष्ण कन्हैया-
ताती जलेबी मगज की लड्डू जी मै कृष्ण कन्हैया-
छिटकी रात जोनहैया बरतरी खेले कन्हैया...
