एक बच्ची स्कूल नहीं जाती, बकरी चराती है, वह लकडियां बटोरकर घर लाती है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया श्याम बहादुर नम्र की एक कविता सुना रहे है:
एक बच्ची स्कूल नहीं जाती, बकरी चराती है-
वह लकडियां बटोरकर घर लाती है-
फिर मां के साथ भात पकाती है-
एक बच्ची किताब का बोझ लादे स्कूल जाती है-
शाम को थकी मांदी घर आती है-
वह स्कूल से मिला होमवर्क मां-बाप से करवाती है-
बोझ किताब का हो या लकडी का-
बच्चियां ढोती हैं-
लेकिन लकडी से चूल्हा जलेगा-
तब पेट भरेगा-
लकडी लाने वाली बच्ची यह जानती है-
वह लकडी की उपयोगिता पहचानती है-
किताब की बातें कब किस काम आती हैं-
स्कूल जाने वाली बच्ची-
बिना समझे रट जाती है-लकडी बटोरना,
बकरी चराना और मां के साथ भात पकाना-
जो सचमुच घरेलू काम हैं-
होमवर्क नहीं कहे जाते-
लेकिन स्कूलों से मिले पाठों के अभ्यास-
भले ही घरेलू काम न हों-
होमवर्क कहलाते हैं-
कब होगा जब किताबें-
सचमुच होमवर्क से जुडेंगी-
और लकडी बटोरने वाली बच्चियां भी-
ऐसी किताबें पढेंगी...

Posted on: Aug 30, 2017. Tags: KAILASH POYA

हाय रे सरपंची राज जबर लफड़ा..जसपुरिया गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया सरपंची राज पर एक जसपुरिया गीत सुना रहे हैं :
हाय रे सरपंची राज जबर लफड़ा
हर गरीब परेसान सरपंची राज जबर लफड़ा-
धरम करम ला काम करे पैसा नहीं दे सरपंची राज जबर लफड़ा-
सरकारी चाउर आवे ओला नहीं बाटे सरपंची राज जबर लफड़ा-
हाय रे सरपंची राज जबर लफड़ा...

Posted on: Aug 19, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

ओ हाय हा जंगली राज बड़ा सुन्दर...जसपुरिया गीत

ग्राम-करोर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक जसपुरिया लोकगीत सुना रहे हैं :
ओ हाय हा जंगली राज बड़ा सुन्दर-
हवा पानी लागे सुहावन जंगली राज बड़ा सुन्दर-
झरना हवा नित के सुहावन जंगली राज बड़ा सुन्दर-
सीजन सीजन फर फुले जंगली राज बड़ा सुन्दर-
जंगल के जड़ी बूटी दुनिया बेचावे जंगली राज बड़ा सुन्दर-
बाहर सप्लाई कर के गोली बनावे-
जंगली राज बड़ा सुन्दर...

Posted on: Aug 18, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे स्कूल के हैंडपंप में आयरन युक्त लाल गंदा पानी आ रहा है पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हमारे गांव के पाठशाला में नलकूप है जिसमे 3 महीने से गन्दा आयरन पानी आ रहा है. पाठशाला में 80 बच्चे, तीन शिक्षिका और तीन सहायिका है इन्हें पीने के पानी के लिए 200 मीटर दूर जाना पड़ता है समस्या के समाधान के लिए PHE विभाग में कई बार आवेदन किया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए ये सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि विभाग के अधिकारियों से बात कर दबाव बनायें जिससे इनके पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सके.P.H.E.@9424252366, B.D.O.@9425254247, कलेक्टर@07775266117. कैलाश पोया@9753553881.

Posted on: Aug 17, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय नागर जोत ले बो गा...रोपा गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक रोपा गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय नागर जोत लेबो गा-
रोपा कियारी नागर जोत लेबो जी-
आर जोते, पार जोते और जोते पोरिया-
चुंदी मुड़ी पखाल नगरिया दुनो बहिना करिया-
रोपा डोली में नगर जोत लेबो गा-
कोन हरा बीरा लगावे कोन बीरा ला पवराए-
राहर बीड़ा मारे बुढ़ीया हर लगावे...

Posted on: Aug 12, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »