कौन बने आमा खवाबे ला कौन बने ला.. .. गीत

ग्राम-कोटेया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नेवालाल देवांगन जी सीजी नेट के श्रोताओं को गीत सुना रहे हैं
कौन बने आमा खवाबे ला कौन बने ला भुला गे सिया राम कौन बने भुलागे लखन सिया राम कौन बने ला, राम बने आमा लखन बने जाम
बिन्दरा पाना में भुला गे लखन सिया राम2, कौन गावे कर्म कौन ला गावय गीत
कौन ला गावए ददरिया जंगलवा के तीर राम गावे करमा
राम गावे करमा लखन गावे गीत सीता गावतहे ददरिया जंगल मा के तीर||
संपर्क नंबर@9669532123.

Posted on: Jan 13, 2022. Tags: CG CHHATTISGADHI NEVALAAL DEWANGAN SONG SURAJPUR

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय गांव के लोगों को मीटिंग में शामिल होना पड़ता था...

लाछुन्द्र बिनसारियां पिता जयनाथ ग्राम-पिनगुंडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं सलवा जुडूम के समय गांव के लोगों को मीटिंग में शामिल होना पड़ता था| युवा लोग को बाहर पढ़ाने नही जाने देते थे बहुत प्रताड़ित करते थे| मारने के धमकी देते थे| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर वहाँ से भग कर अभी पुराने गांव में जाने से बहुत दिक्कत है| और उन्हें अभी तक सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7803942897.

Posted on: Jan 07, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED LACHHUNDRA MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

सीसी रोड नही बना है बरसात के दिनों लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,

ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल 03 (गांजोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) छोटूराम बता रहें हैं कि गांजोपारा में सीसी रोड नही बना है बरसात के दिनों लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9340001132, सरपंच@9407962439, सचिव@9408073934.

Posted on: Jan 05, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG CHHOTURAM GUHAR ROAD

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के कारण वे लोग अपना गांव छोड़कर आना पड़ा-

उर्मिला, कुलदीप, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से अपनी कहानी सुना रही हैं कि हमारे गाँव में नक्सलियों की बहुत दिक्कत थी| इसलिए हम लोग पूरे परिवार के साथ भागकर अन्यत्र आ गए नहीं भागते तो नक्सली लोग मार देते|भागकर दुसरे जगह आकर भी बहुत परेशानी होता है| पति कस देहांत हो चुका है और वे मजदूरी करके घर चलाती हूँ| कृपया पीडिता की मदद के लिए इन नंबर पर संपर्क कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करें| संपर्क नंबर पीड़ित@9406304479, ट्रेवल्स नारायणपुर@9425263888, जिला कलेक्टर@7587151099.

Posted on: Jan 04, 2022. Tags: CG DISPLACE MAOIST NARAYANPUR ORCHHA REGISTER URMILA KULDEEP VICTIM

हमारे पारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-कोरंगाली राउतपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछुराम लेखामी, बता रहे हैं राउतपारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, बिजली नही होने से लोगो को लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं| रात को अंधेरे में रहना पड़ता है| आधुनिक सुविधओं से दूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें :संपर्क नंबर@9753213192, विद्युत विभाग@8718969827, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LACHHURAM LEKHAMI LIGHT PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »