स्वास्थ्य स्वर : नजला, जुकाम का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नजला, जुकाम का घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक कप गर्म पानी में हल्का नमक डालकर गुनगुना रहने पर गरारा करें लाभ हो सकता है, दूसरा गर्म पानी पियें, तीसरा बड़ी इलायची, सोंठ, मिर्च, लौंग दाल चीनी और धनिया बराबर मात्रा में लें और उसमे शहद मिलाकर सुबह शाम सेवन करें, इससे समस्या में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बबासीर का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बबासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, पिलिकज के बीज का मगज और चिकडा की जड़ सेंधा नमक, सोंठ, इंद्र जौ और अडूसे की जड़ को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लेना चाहिये उसके बाद आधे तोले की मात्रा में चूर्ण को लेकर छाछ के साथ सेवन करना चाहिये, एक हफ्ते तक उपयोग कर सकते हैं इससे लाभ हो सकता है अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पतला दस्त या संग्रहणी रोग का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल पतला दस्त या संग्रहणी रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कच्चे बेल को आग में पकाकर उसका गुदा निकालकर घोल बनाकर शक्कर मिला लें और सुबह शाम सेवन करें, एसा करने से संग्रहणी रोग में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सिक्लिन बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल सिक्लिन बीमारी का घरेलू उपचार बात रहे हैं, पपीते की पत्ती का रस 15 ml, पुदीने की पत्ती का रस 15 ml, दोनों को एक चम्मच शहद के साथ सेवन करने लाभ हो सकता है, दूसरा मेथी की पत्ती की सब्जी और प्रतिदिन एक काजू का सेवन करना चाहिये| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 15, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दांत दर्द का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल दांत दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं फांगरा की ताजी पत्ती को 15 ग्राम लेकर 15 ml पानी में पकाकर अर्क बना लें, उसके बाद गुनगुना रहने पर जिस तरफ का दांत दर्द हो रहा हो उसके विपरीत वाले कान में 5 बूंद डालें, दूसरा चिरचिटा या अपामार्ग का पंचांग को लेकर उसे पानी में उबालें और उस पानी से कुल्ला करें लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 11, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »