मोहल्ले में एक भी हैंडपम्प नहीं, निजी कुंए से पानी लाकर पीते हैं, 15 साल से आवेदन लगा रहे....
ग्राम पंचायत-आर्यगुडा, तालुका-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली से हेमन्त रघुपती बता रहे है इनके मोहल्ले में 20 घर है यहाँ एक भी हेण्डपम्प नहीं है यहाँ के लोग किसी के निजी कुंए से पानी लाकर पीते है इनके गाँव में 15 वर्ष से पानी की समस्या है कई बार पंचायत ग्राम सभा में आवेदन लगाये है पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके इनके गाँव में हेण्डपम्प लगवाने में मदद करें|जनपद अध्यक्ष@9420639839 सचिव माराटे जी @9421729585 संपर्क @9421576560
(169256) CS
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH HEMANT RAGHUPATI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
विधवा हूँ, नदी में बाढ़ आने से घर बह गया था, सरकार अगर घर बना दे तो बहुत मदद होगी...
नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) वार्ड नंबर 11 से सविता और कमला मंडल बता रहे है एक वर्ष पहले परलकोट नदी में बाढ़ आने से इनका घर बह गया था घर से कुछ सामान नहीं निकाल पाए थे कमला मंडल विधवा हैं 2 बच्चे है अभी झोपडी बनाकर रहते है हादसा के समय सरकारी कर्मचारी आकर घर मिलेगा करके आश्वासन दिए थे लेकिन अभी तक नहीं मिला 15000 रू मिला था घर के लिए कई बार आवेदन लगाये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके घर दिलवाने में मदद करें| जिला कलेक्टर@07132222001. संपर्क @9404651429 (169128)...CS
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH PROBLEM SAVITA KAMLA MANDAL SONG VICTIMS REGISTER
ईशु, ईशु, ईशु नाम गोरा पान....माडिया भक्ति गीत
नगर पंचायत-भामरागड़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से बिमला और एल्सिबा एक माडिया भक्ति गीत सुना रहे हैं:
ईशु, ईशु, ईशु नाम गोरा पान-
तार नारा महंगा कैदी नाईस सोडे ना-
नाईस सोडे न नाईस सोडे ना-
तार नारा महंगा कैदी नाईस सोडे ना-
ईशु,ईशु,ईशु नाम गोरा पान...
CS
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH BIMLA AELSIBA MADIA SONG RELIGION
हमारे गाँव में कुछ लोगों का शौचालय बना है, कुछ लोग का नहीं बना है, मदद की अपील...
ग्राम मूलचरा ग्राम-पंचायत देशबंधु ग्राम,तालुका-भामरागड,जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) दष्यंत मिलन पाल बता रहे है इनके गाँव में कुछ लोगों का शौचालय बन गया है और कुछ लोगों का नहीं बना है शौचालय न होने से लोगों को बहुत परेशानी होता है अँधेरे में कभी मैदान जाने से जहरीले जीव-जन्तुओ का डर होता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले अधिकारीयों से अपील करते हैं कि सम्बन्धित अधिकारीयों से बात करके इनका और इनके गाँव में शौचालय बनवाने में मदद करें| संपर्क @9421215044(169005).CS
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
हमारे यहां जंगल में हर तरह के जानवर है, भालू लोंगो पर कई बार हमला किया है...(माड़िया में)
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुंगाटी माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रहे है इनके यहाँ अभी भी बहुत भारी जंगल है जंगल में हर तरह के जानवर रहते है जिसमे से ज्यादा भालू लोंगो पर कई बार हमला किया है कई कई लोग भालू के हमले से मर चुके है लोग अकेले जंगल में जाने से डरते है यदि जंगल में जाते है तो लोग इकट्ठा होकर जाते है तभी कुछ ला पाते है किसी पर यदि हमला हो जाता है तो सरकार को जानकारी मिलने पर मुआवजा दे देता है इसलिए हमारे यहाँ जंगल अभी बचा हुआ है|(168495).CS
