जागो रे गोंडवाना के लोग जागो रे गोंडवाना के लोग...गोंडवाना गीत -
ग्राम-धुमाधाड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से होल्सहाय गट्टे एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
ये गोंडवाना के लोग जागो ये सोने का वक्त नहीं है-
जागो रे गोंडवाना के लोग जागो रे गोंडवाना के लोग-
जागो रे गोंडवाना के लोग जागो रे आदिवासी-
जागो रे गोंडवाना के वीर सपूतो-
हो रे गोंडवाना के सपूतो हो रे गोंडवाना के सपूतो...
Posted on: Dec 02, 2017. Tags: HOLSAAY GATTE SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर 20 तारीख से अनिश्चितकालीन धरने में बैठे है...
ब्लाक-कुआकोंडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से शंकर चौधरी बता रहे है कि उनके शिक्षाकर्मी साथी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर 20 तारीख से अनिश्चितकालीन धरना अनसन में बैठे है इसमें प्रमुख मांग शासकीयकरण है. वे बता रहे हैं कि शिक्षाकर्मी विगत 14-15 सालो से इन मांगो को उठाते आ रहे है लेकिन आज तक कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है इस धरना स्थल पर पूरे कुआकोंडा ब्लाक के साढ़े पांच सौ शिक्षाकर्मी शांतिपूर्वक बैठे है और सभी शिक्षाकर्मी सामूहिक रूप से कह रहे है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हम लोग धरना स्थल में डटे रहेंगे वे अनुरोध कर रहे है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगो को पूरा करें| शंकर चौधरी@7222968155.
Posted on: Nov 27, 2017. Tags: SHANKAR CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER
इंसान ही ईश्वर है ईश्वर भी इंसान है...कविता -
ग्राम-बडतुंगा, पोस्ट-देवघटा, ब्लाक-डभरा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से राजेश कुमार खोटे जीवन दर्शन पर एक कविता सुना रहे हैं :
इंसान ही ईश्वर है ईश्वर भी इंसान है – खूब मेहनत करो पाने के लिए उस मुकाम को – अब तक जी रहे थे बंदिसो में खुल कर जीने से अंजान हो – भला करो दूसरो की खुद ही भला कहलावगे – जिस काम में खुसी आये बुरा नही कहलाते हैं – अच्छे अच्छे देखे सपने देखे खुशियों की बहार हमने...
Posted on: Nov 23, 2017. Tags: RAJESH KUMAR KHOTE SONG VICTIMS REGISTER
गोंड देव पूजा विधि: सरई पेड़ की डाली का होम धूप करे, महुवा फूल बीजा का पूजन में उपयोग करे...
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हूपसाय जगते गोंडवाना के पूजा पाठ की विधि बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि गोंडी रीति से पूजा करते समय धोती पगड़ी धारण करना चाहिये, सरई पेड़ की डाली का होम धूप करे, महुवा फूल, फूल बीजा पानी का पूजन में उपयोग करे. हल्दी आटा का चौक बनाये। हल्दी चावल का टीका लगायें, मासिक धर्म का पालन करें, देव-देवी स्थापना के समय शराब आदि का सेवन न करें। पूजा में गुल्ली तेल का उपयोग करें। पूजा में हवन आदि न करें आरती की थाली को किसी भी जगह नहीं घुमाना होता है और आरती स्वयं को ही करना चाहिए | हूपसाय जगते@9617918186.
Posted on: Nov 12, 2017. Tags: HOOPSAAY JAGATE SONG VICTIMS REGISTER
सुमिरो जय बडा देव जय जय सुमिरो बड़ादेव...बड़ादेव सुमरनी गीत -
ग्राम-धुमाढाड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से होल्साय गट्टे एक गोंडी सुमरनी गीत सुना रहे है:
सुमिरो जय बडा देव जय जय सुमिरो बड़ादेव-
तुमको निशधीन ध्यावे शम्भू गौरा महादेव-
आदि अनादी अनामय अविचल अविनाशी-
देवा निराकार परम शक्ति बड़ादेव पुरअंतरवासी-
सुमिरो जय बडा देव जय जय सुमिरो बड़ादेव...

