स्वाथ्य स्वर : दस्त या पेचिस का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दस्त या पेंचिस का घरेलू उपचार बता रहे हैं | बेल का गूदा 100 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम, छाछ 200 ग्राम सभी को इकट्ठा कर लें| उसके बाद बेल के गूदे का चूर्ण बना लें, और उसमे सेंधा नमक मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट सेवन करें| उसके बाद छाछ का सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| दाल, चावल की खिचड़ी और मूंग दाल का प्रयोग करें| पानी उबालकर उपयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
अपनो को सभी करते हैं प्यार यही दुनिया के रिवाज...गीत-
ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री यादव एक गीत सुना रही हैं :
अपनो को सभी करते हैं प्यार यही दुनिया के रिवाज-
लेकिन यीशु कहता है कर लो प्यार-
जितना दुश्मनी गहरा-
आज मानो उनकी संदेशा, जो है सबसे निराला-
चलना सीखा उनकी राहों पर, जिंदगी प्यार से भर जायेगा...
Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG SAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
अंबे भवानी जगदंबे भवानी, जय जय जय दुर्गा महारानी...जस गीत
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक जस गीत सुना रहे हैं :
अंबे भवानी जगदंबे भवानी, जय जय जय दुर्गा महारानी-
नाव मा चढ़ाये महामाई हो, जगदंबा भवानी-
एक बहिनी तमनार मा विराजे-
तमनार मा विराजे, तमनार मा विराजे-
नाव मा चढ़ाये महामाई हो, जगदंबा भवानी...
Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
तेरी पनाह में हमें रखना सीखें हम नेक राह पर चलना...गीत-
जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से तामेश्वरी और संगीता एक गीत सुना रहे हैं :
तेरी पनाह में हमें रखना सीखें हम नेक राह पर चलना-
कपट करम चोरी बेईमानी और हिंसा से हमको बचाना-
निर्मल गंगाजल ही बनाना अपनी निगाह में हमें रखना-
क्षमावान कोई तुझसा नहीं और मुझसा नहीं कोई अपराधी-
पुण्य की नगरी में भी मैने पापों की गठरी ही बांधी हो हो-
करुणा की छाँव में हमें रखना...
Posted on: Apr 11, 2019. Tags: BALOD CG RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER
कोन बने दाई मोरे, गईया चरावे माता...देवी भजन-
ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक देवी भजन सुना रहे हैं :
कोन बने दाई मोरे, गईया चरावे माता-
गईया ला चरावे गे-
कोन गये हे पानी ला पियावे रे माई-
सेवा ला ले ले महतारी मोर-
कोन गये हे पानी ला पियावे रे माई...
