गांव में पानी की समस्या है, आधे लोगो को ही पानी मिल पता है, आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है-

ग्राम-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से केतकी यादव और जोती यादव बता रही हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में हैण्डपंप नहीं है| वे 1 किलोमीटर दूसरे गांव नेगानार से पानी लाते हैं| गांव में लगभग 200 घर हैं, जो पानी की समस्या से परेशान हैं| नेगानार से कामनार तक पानी लाने के लिये पाईप की सुविधा दी है| लेकिन उससे गांव के आधे लोगो को ही पानी मुहैया हो पता है| गांव के सरपंच मायाराम का कहना है| उन्होंने अपने स्तर पर सभी अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन पानी की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है| इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पानी की सुविधा कराने में मदद करें : PHE@9752941713. संपर्क नंबर@9406033089.

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: BHAN SAHU CG SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

एहे हो कबर भीजे रे गोरिया...गीत-

ग्राम-सुरसा जिराक, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
एहे हो कबर भीजे रे गोरिया-
सावन अऊ भादो कर झरिया-
काकर भीगे रे लाली पगड़िया-
काकर भीगे रेशम डोरिया-
एहे हो कबर भीजे रे गोरिया...

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER

मेता ते ने यदुतुने दाय, ता लेने राम...धुर्वा गीत-

विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल ग्राम वासियों के साथ एक धुर्वा गीत सुना रहे हैं ये गीत धुर्वा समुदाय के लोग अपने बोली में गाते हैं| इस गीत को वे लोग शादी व्याह के अवसर पर गाते हैं| यह उनका पारंपरिक लोक गीत है|
मेता ते ने यदुतुने दाय-
ता लेने राम-
आबो रा राय दे दे...

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG

स्वास्थ्य स्वर : साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सुरंजन सीरी, अस्वगंधा, सौफ सभी को 30-30 ग्राम लें| सोठ, काला जीरा, सनाय, पुदीना 10-10 ग्राम और काली मिर्च 5 ग्राम लेकर सभी को कूट पीसकर छानकर रख ले| उसके बाद 30 छोटी-छोटी पुड़िया बना लें| एक-एक पुड़िया चूर्ण सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करें| 40 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

स्कूल मक्के नना लला, मुनत नार बड़े बने माता...गोंडी गीत-

विकासखण्ड-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से उंगाराम मरकाम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
स्कूल मक्के नना लला, मुनत नार बड़े बने माता-
मेरे आंगन में रे, आंगन में रे-
स्कूल मक्के नना लला, मुनत नार बड़े बने माता-
मेरे आंगन में रे, आंगन में रे...

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: CG SONG SUKAMA UNGARAM MARAKAM

« View Newer Reports

View Older Reports »