मोहल्ले में पानी की समस्या है, 1 साल से हैण्डपंप खराब है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-माडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव बता रहे हैं| उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है| मोहल्ले में 40 जनसंख्या है| मोहल्ले में एक हैण्डपंप है| जो एक साल से खराब पड़ा है| वे पानी लाने के लिये एक किलोमीटर दूर झरना या नाला से पानी लाते हैं| उन्होंने अपनी समस्या को लेकर पंचायत में आवेदन दिया| लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9340762949, PHE@6261717578.
Posted on: Apr 17, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
Impact : 2 साल पहले अपने लागत से नहानी रूम बनवाया था, लागत का पैसा मिल गया-
ग्राम-भरदा, पोस्ट-कोटया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ) से रामसिंग टेकाम बता रहे हैं| उन्होंने 2 साल पहले अपने लागत से घर में नहानी रूम बनवाया था| जिसका पैसा नहीं मिल पा रहा था| उन्होंने कई बार आवेदन किया| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 4 महीने पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद उनको लागत का पैसा 15000 रुपये मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनको पैसा मिल गया | रामसिंग टेकाम@7974130992.
Posted on: Apr 16, 2019. Tags: CG IMPACT STORY RAMSINGH TEKAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
impact : मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था, अब सीजीनेट साथियों के मदद से मिलने लगा है...
ग्राम-करचोला, पंचायत-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ) से लीलावती बता रही हैं | उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन दिया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 1 साल पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद जनवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रही हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| लीलावती@7771914166.
Posted on: Apr 16, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LILAWATI PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
आयें दो रस बेदाय दे, न काही या से दावे ले मेदबद तले सय...धुरवा गीत
ग्राम-छिंदावाडा, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सनी और लक्ष्मी एक धुरवा गीत सुना रहे हैं जिसे शादी के समय गाया जाता है :
आयें दो रस बेदाय दे-
न काही या से दावे ले मेदबद तले सय-
आयें दो रस बेदाय दे-
न काही या से दावे ले मेदबद तले सय..
Posted on: Apr 16, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR SONG
गांव में 2 साल से शौचालय का निर्माण हो रहा है, अभी तक पूरा नहीं हुआ, आवेदन पर कोई कारवाही नहीं होती...
रामपाल पारा, ग्राम-छिंदावाडा, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुकमती वैस और रुकमनी नाग बता रहे हैं, उनके गांव में 2 साल से शौचालय निर्माण का काम चल रहा है| कई घरो में अधुरा पड़ा है| किसी के शौचालय में दरवाजा नहीं लगा है| और जो बने हैं| वो उपयोग के लायक नहीं है| उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8719854898, ब्लाक CEO@7861287306. संपर्क नंबर@6268361181.

