मा नाटे हरिलो जाटा जाटा बा जमले माता...गोंडी गीत -

ग्राम-नारखेडा, तहसील-नरसुल्लागंज, जिला-सीहोर (मध्यप्रदेश) से हरिशंकर एक गोंडी गीत सुना रहे है:
मा नाटे हरिलो जाटा जाटा बा जमले माता-
बेगा लप्पे मासी रो लमजाने बेगा लप्पे मासी-
मा नाटे हरिलो जाटा जाटा बा जमले माता...

Posted on: Apr 25, 2018. Tags: HARISHANKAR SEHORE SONG VICTIMS REGISTER

आरती हो रही रे बुढादेव...बुढादेव आरती गीत

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से होल्साय गट्टे आदिवासियों के देवता बुढादेव की आरती गीत सुना रहे है:
आरती हो रही रे बुढादेव-
सतरंगी ध्वजा लहराये-
कौन मडा तोरो ठाना रे-
कौन पूजन हारे-
कौन उतारे तोरी आरती-
कौन करें गुनगान-
साज मडा तोरो ठाना रे-
कोया पूजन हार-
लिंगो उतारे तोरी आरती-
कोयतोर करें गुनगान...

Posted on: Apr 11, 2018. Tags: HOLSAAY GATTE SONG VICTIMS REGISTER

गर्व से कहो हम आदिवासी है, इस देश के मूल निवासी है...संघर्ष गीत

ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शोहरसिंह पुषाम एक सन्देश के रूप में कविता सुना रहे है:
गुरु ग्रंथ बिना, सारा गोंडवाना भटक गया-
वर्ना हम तो राजा थे, और आज भी राजा होते-
गर्व से कहों हम आदिवासी है, इस देश के मूल निवासी है-
जागों गोंडवाना के वीर जवानों, संघर्ष कर अब दूर नही-
अब सत्ता की कमान लेकर, आये है जवान-
यही एक देश है, जहा का मालिक मजदूर है-
अब की साहस सभय, पर आदिवासी कंगाल बनकर मजबूर है...

Posted on: Apr 06, 2018. Tags: SHOHAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER

सज धज, सज धज, स्कूल मा जाबो, तीन रंग के झंडा भारत माता के फहराबो...शिक्षा गीत

कटरा पारा, पंचायत-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामबाई कोर्चो एक गीत सुना रहे हैं:
सज धज, सज धज, स्कूल मा जाबो-
तीन रंग के झंडा भारत माता के फहराबो-
जगमग करे चारो ओर-
शिक्षा के जोत सब जग मा जगाबो-
जेकर अचार मा बिराजे कहूँ भैया...

Posted on: Apr 04, 2018. Tags: RAMBAI KORCHO SONG VICTIMS REGISTER

हम लोग 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाकर जीते हैं, अधिकारी बार बार कहने पर भी नहीं सुनते...

ग्राम पंचायत-समनापुर, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से किशोर कुमार सरोते बता रहे हैं कि हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में पानी की बहुत समस्या है, जो जनवरी माह से जून-जुलाई माह तक रहती है जब बारिश नहीं आ जाती। वे 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं, कई बार उन्होंने संबंधित विभागों में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करें: कलेक्टर@9977742118, विधायक@9425026789, PHE@9200067690. किशोर कुमार सरोते@9644546129.

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: KISHOR KUMAR SAROTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »