हमारे मोहल्ले में 10 साल से बिजली के पोल गिरे पड़े है लेकिन बिजली अभी तक नहीं आई...
ग्राम-पंडरी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मोहरलाल मरावी, रामजीत सिंह आयाम, होलशाय धुर्वे, रामभरण आयाम बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में 10 साल से बिजली के पोल गिरे है लेकिन अभी तक गड़े नहीं है जबकि सरपंच सचिव रोज देख रहे है| पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है सरपंच सचिव को बोलते है तो कहते है ठेकेदार गड्वायेगा.सब लोग अँधेरे में रह रहे है और बच्चो की पढाई भी नहीं हो पाती है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है इन नम्बरों में बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, विद्युत् विभाग@8120692728. संपर्क@9669189891.
Posted on: Jun 13, 2018. Tags: MOHARLAL MARAVI RAMJEET AAYAM HOLSHAY DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
किरकोसा करकोसा कलगालगर रोसा...गोंडी गीत
ग्राम-आलोर, पोस्ट-आलोर, तहसील-फरसगाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़ ) से होलिका मरकाम एक गोंडी गीत सुना रही है:
किरकोसा करकोसा कलगालगर रोसा-
किरकोसा करकोसा कलगालगर रोसा-
जुनुम-जुनुम हे जुनुम-जुनुम अनमा-
संगो नाग्जा इंगे-
पोसा नन्ना वाय्तो ना वाय्तो ना संगों-
निवा कबीर वान्तोना-
वाय्तो ना संगों निवा कबीर वान्तोना-
Posted on: Jun 06, 2018. Tags: HOLIKA MARKAM
हम 15 घर के लोगों ने मनरेगा के तहत एक साल पहले 7 हफ्ते काम किया, पैसा नहीं मिला है...
आश्रित ग्राम-रसेरी, पंचायत-डाडअमोरनी, जनपद पंचायत-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सहोदरी, मोहरमनियाँ, शांति बता रही हैं कि एक साल पहले उन्होंने मनरेगा के तहत 6-7 सप्ताह काम किया था उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला हैं, उसमे 15 घर के लोगो ने काम किया था उसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच को बोले पर कोई ध्यान नही दे रहें हैं, इसीलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377, सचिव@9165966050. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9575688033.
Posted on: May 31, 2018. Tags: SAHODRI MOHRMNIYA SHANTI SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड बनवाने के लिए दो साल से आवेदन दे रहे है लेकिन सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते...
ग्राम-अज्वाइनबाह पंचायत-तेलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से जेठूराम, जीवनबाई बता रहे है कि उनका राशन कार्ड 2 साल से नहीं बन रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन दिए थे तो बन जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है और वे लोग परिवार में 5 सदस्य है अपना जीवन यापन बन्नी मजदूरी करके कमाए पैसे से बाज़ार से अधिक दाम का सामान खरीदकर कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: सचिव@9109560519, उपसरपंच@9644741264. सम्पर्क@7909508668.
Posted on: May 31, 2018. Tags: JETHOORAM JEEWANBAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव की नाली बहुत गंदी है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते, हम परेशान हैं...
ग्राम, पोस्ट- करसी, तहसील, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भोंदलराम पैकरा बता रहे हैं, हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 5, में सड़क के दोंनो किनारे नाली बना है, जिसकी लंबाई 430 मीटर और चौड़ाई 1 फीट है, नाली बहुत गंदा हो चुका है, जिसके कारण लोगो को समस्या होती है, गाँव की करीब 500 जनसंख्या इस समस्या से पीड़ित है, सचिव सरपंच के पास आवेदन दिए लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है, इसलिए वह सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: सरपंच@8889257811, सचिव@9424258368. पैकरा@7697219870.



