जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी रॉय बता रहें हैं...

मध्यप्रदेश के जिला- बालाघाट नक्सली प्रभावित क्षेत्र जहा से अनिश कुमार बता रहे हैं, कोई भी समस्या ऐसी नही होती जिसका समाधान बातचीत से संभव ना हो, मेरे अनुसार पिछले 25 वर्षों से या उसे अधिक वर्षोँ से बालाघाट में निवास करते आ रहा हूँ, और इस समस्या को काफी करीब से जानने की कोशिश की है, मूल रूप से यदि इस समस्या का समाधान देखा जाए तो विकास कार्यों से संबध हैं, जैसे की सरकारी एजेन्सियों द्वारा ठीक तरीकें से कार्य क्रियान्वित नही किया जाता| बस्तर की बात करे या कोई भी ऐसे क्षेत्र जहा पर नक्सलियों की बात हैं, यह बड़ा खुबसूरत जगह है पर्यटन की दृष्टि से बहुत उपयोगी हैं| जहा पर बहोत विकास की संभावना हैं और कई काम किये जा सकते है लेकिन नक्सली समस्या बता कर इन सारी जगहों को आम जनता से दूर कर दिया जाता हैं और इसके कारण विकास की गति नही पकड़ नही पाती जिसकी वजह से जो युवा है इस तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल होना उनकी मज़बूरी हो जाती हैं| यदि इसको दूसरें तरीकें से संचालित किया जा सके विकास की दृष्टि से बराबर रोजगार और अन्य सामग्री उपलब्ध कराये सुविधायें उपलब्ध हो शासन की ओर से तो काफी हद तक नक्सली आन्दोलन को कम किया जा सकता है बातचीत सारी समस्याओं का समाधान हैं: संपर्क@9893217825

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

हरियर वन में तेरो चबूतरा सुहानी माई...भजन-

सीजीनेट श्रोता गजानन लांजिवर एक भजन सुना रहे हैं:
हरियर वन में तेरो चबूतरा सुहानी माई-
चबूतरा के आस पास नारियल को पेड़ माई-
पेड़ के छईया छईया लागे ओ सुहानी माई-
हरियर वन में तेरो चबूतरा सुहानी माई-
पेड़ के छईया छईया लागे हो भवानी माई-
हरियर वन में तेरो चबूतरा सुहानी माई... (AR)

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

सुनों नक्सलवादी, गुणों नक्सलवादी...गीत-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व दृष्टिबाधित शिक्षक और वे एक नक्सलवादी पर एक गीत सुना रहे हैं :
सुनों नक्सलवादी, गुणों नक्सलवादी-
शांति का रास्ता चुनों नक्सलवादी-
आपस में हो भाईचारा-
बेहतरीन की बहे धारा-
त्रस्त हए है नर और नारी-
थम जाए अब मारामारी-
धरती को आजादी गगन को आजादी-
सुनों नक्सलवादी, गुणों नक्सलवादी...

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण में अपने विचार बता रहे है...

ग्राम-नवलपुर, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से नरेश बुनकर अपनी राय बता रहे है कि बस्तर में जो हिंसा चल रही है उसको कैसे रोका जाए | उनका कहना है कि इस समस्या को बातचीत करके सुलझाया जा सकता है बातचीत जो है सकरात्मक होना चाहिए इसमें राजनीति में नहीं जाना चाहिए सकारात्मक होना चाहिए सकरात्मक दृष्टि यह समस्या का समाधान हो सकता है | संपर्क नम्बर@8720822286.

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहे है...

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व दृष्टिबाधित शिक्षक जो अभिलाषा विद्द्यालय में सेवा दे रहें हैं और बस्तर जनमत सर्वेक्षण पर अपनी व्यक्तिगत विचार-विमर्श दे रहें हैं, नक्सलवाद की समस्या दिन-प्रतिदिन बढती ही जा रही है| इसे जन-माल की हानि हो रही है रिस्ते-नाते बिखर रहे हैं बच्चे अनाथ हो रहे है औरते विधवा हो रहे है इसके अलावा जंगल की आए दिन विनाश हो रही है, जो इसका सबसे बड़े कारण हिंसा हैं आज सुदूर इलाकों में बसे गरीब आदिवासी जो वनों के स्वामी रहे है, वन उनका जीविका का साधन हैं जो आज के समय में उनके साथ हिंसा बहुत बड़े रूप धारण कर लिए है, तो इसके लिए सरकार की पहल और आम जनता तथा नक्सलवाद को एक मंच में आकर आपस में शांतिपूर्ण संवाद करें ताकि इस बनी हिंसा से निजाद पा सकें और इसी के साथ सभी देशवासियों को जियो और जीने का सन्देश दे : संपर्क@9098921436

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »