करीब 9 साल से सरपंच-सचिव और ग्राम सभा में आवेदन दे रहे हैं, अधिकारी नही सुनते कृपया मदद करें...मदद की

ग्राम-कोठी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 7 में पानी की बहुत समस्या हैं, लगभग मार्च के महीने के बाद से यहाँ के कुँए में पानी ख़तम हो जाता है| थोड़ा पानी बचता है, उसमे पत्ते गिर कर सड़ जाते हैं| जिसको पीने से बीमारी फैलती है|वहां लगभग 7 घर, और 30 लोगों की जनसंख्या है | वे करीब 9 साल से सरपंच-सचिव और ग्राम सभा में आवेदन दिये हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रहा है| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गये सम्बंधित अधिकारीयों के नम्बरों पर बात कर नया हैंडपंप खुदवाने में मदद करें| सचिव@ 9617031878, सरपंच@9754419529, संपर्कनम्बर@9111923350.

Posted on: May 19, 2019. Tags: ASHOK VIHAY BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

बादल हा मांदर बजावत हवे बिजली के संग...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल पडियारी एक कविता सुना रहा है:
झूमत हवे रुख-राई खोका हवा के संग-
बादल हा मांदर बजावत हवे बिजली के संग-
छलकत हवे नदी-नरवा कुरकुट-कचरा के संग – बही-बही जावत हवे दुल्हा अपन पीया के संग-
हरी भरी भुइयां अपन माती के संग-
बिखरे हवे खुशबु मस्त मतंग...

Posted on: May 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थय स्वर: मांस का प्रयोग करने से गठिया, क्षय , लीवर खराब होना, सूजन, पीलिया, ह्रदय रोग, हैजा, विभ

श्वेत गंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से रमा कान्त सोनी मांसाहार के बारे में बता रहे हैं: मांस खाने से अनेक तरह के बिमारी फैलती है| मांस भक्षण से शरीर में अनेक तरह के बिमारी जैसे गठिया, क्षय , लीवर खराब होना, सुजन, पीलिया, ह्रदय रोग, हैजा, मानसिक तनाव, आदि विभिन्न्य रोग पैदा होते हैं|मांस भोजन से मनुष्य के अन्दर दया-करुणा का भाव पैदा न होकर द्वेष, दुर्व्यवहार पैदा होता है |आज विश्व भर के सभी जाति,समूह मांस भक्षण के महत्व को समझने लगे हैं |सद्बुद्धि प्राणी शाकाहारी को जीवन प्राणी को ही सुरक्षित एवं उचित मानती है |छोटे बच्चों को मांस का भोजन कराने से सूक्ष्म आयु और दुर्बलता होते हैं |उनके लिए शाकाहारी भोजन ही उचित होता है|रमाकांत सोनी@9589906028.

Posted on: May 19, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGLI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: रक्त (खूनी) प्रदर का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी रक्त (खूनी) प्रदर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पक्के हुए गूलर का फल-500 ग्राम, मिश्री-500 ग्राम| इन सबको साफ़ कर चूर्ण बना ले| एक एक चम्मच चूर्ण, चावल के पानी के साथ, जो धुलने के बाद आता है, उसके साथ सेवन करने से लाभ प्राप्त होता है| सफाई का ख़ास ध्यान रखे|
परहेज- मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें,नशा न करे| मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 19, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बहरी लोगो और बहरी कुत्तो से सावधान रहना चाहिए -कहानी

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कहानी सुना रहा है जिसका सीर्सक है- “बहरी लोगो और बहरी कुत्तो से सावधान रहना चाहिए ”
शहर मै रघु हलवाई का होटल था, होटल अच्छा चलता था और लोग भी काफी रहते थे| उसके होटल के सामने 5-6 कुत्ते हमेशा रहते थे| एक दिन भोला किसान सामान लेने शहर चला गया और उसके पीछे पीछे उसका कालू कुत्ता भी चला गया|
भोला किसान पहले रघु हलवाई के होटल पर नाश्ता करने गया| उसके कालू कुत्ते को देख कर, होटल के बहर बेठी कुत्ते भोक उठी और वहाँ कुत्तो के बीच झगड़ा हुआ| होटल मै लोग डर कर आधा अधुरा खाना छोड़ के बिना पैसा देके भाग गए| रघु हलवाई और उसके नौकर भी छुप गए और मोका देख कर भोला किसान भी वहां से निकल पड़ा| कुत्तो का जगडा ऐसा था के होटल का सारा सामान इधर उधर बिखर कर ख़राब हो गया| कालू कुत्ता भी मोका देख कर खिसक गया| कुत्तो का झगडा कुछ कम हुआ और नौकरो ने उनको भगाया और सामान सही कर दिया| रघु हलवाई का उस दिन के कमाई लुट गयी|बहरी लोगो और बहरी कत्तु से सावधान रहना चाहेया|

Posted on: May 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »