गाँव में सीसी रोड नही है आने-जाने में हो रही है दिक्कत...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत छिंदवड़ा ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गेदुराम नाग बता रहें है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक में 3 में सीसी रोड की बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है बस्ती तक गाड़ी भी नहीं जा पाती है| जिससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही है| इसके लिए उन्होंने कई बार सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर इस समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क@9340331757, सरपंच@7724954145, सचिव@9406400446 सीइओ@8959393222.(184157) MS
Posted on: Oct 29, 2021. Tags: CC ROAD SONG VICTIMS REGISTER
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय...हल्बी गीत-
ग्राम पंचायत बड़ेकिलेपाल (पाइपपारा) जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से श्रीमती जगनी ठाकुर हल्बी में एक गीत सुना रहीं है-
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय-
ऐता चुहान आय, ऐका चोशान आय-
ऐका चुमान आय, ऐका रुझान आय-
छत्तीसगढ़ चो मान सुसायती दूकान-
ऐसन आय सत रंग-रंग किना-
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय...
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: BASTAR CG HALBI JAGNI THAKUR SONG
मैं आंय बस्तर जिला चो आदिवासी पिला...गीत-
पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण कुमार मंडावी एक गीत सुना रहे हैं:
बैला डिला बैलाडिला-
मैं आंय बस्तर जिला चो आदिवासी पिला-
आया मचो दंतेस्वरी बुआ भैरम आय-
भाई डंडकार बहिन इंद्रावती सुंदर मचो
तुमके सरन सरन आय-
मैं आय बस्तर जिला चो आदिवासी पिला...
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: BASTAR CG LAKSHMAN KUMAR MANDAVI SONG
भाटा भाटा जईस रे झुमुक झुमाली जानू...हल्बी गीत-
ग्राम-बड़े किलेपाल पाइकपारा-1 ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से जमनी ठाकुर देवकी एवं उनके साथी हल्बी भाषा में विवाह के समय गाये जाने वाला गीत सुना रहे हैं:
भाटा भाटा जईस रे झुमुक झुमाली जानू-
भाटा भाटा जईस रे झुमुक झुमाली जानू-
ए बाट कायके जासे रे झुमुक झुमाली जानू-
ए बाट कायके जासे रे झुमुक झुमाली जानू-
कहाँ जासीत बलिस रे झुमुक झुमाली जानू-
कहाँ जासीत बलिस रे झुमुक झुमाली जानू-
मारी मारी रे नौन्दल जावां रे-
मारी मारी रे नौन्दल जावां रे-
कोनो मारी रे नौन्दल जावां रे-
कोनो मारी रे नौन्दल जावां रे...
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA HALBI SONG JAMANI THAKUR
हमारें गांव में हैण्डपंप नहीं है,नदी के किनारे गड्डा खोदकर गंदा पानी पीते है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, सुकोपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल के साथ में सोमारू बता रहें है कि वार्ड नम्बर 2 सुकों पारा में हैण्डपंप नहीं है, और वहा 55 घर की बस्ती है | नदी किनारे गड्ढा खोदकर के पानी पीतें है, इसके लिए उन्होंने ग्रामसभा में सचिव सरपंच के पास शिकायत कियें थे| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों में बात करके हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: सरपंच@7587401861, सचिव@9407645401. CEO@9460616762, PHE@9406078556, 6261717578, संपर्क@9424128842. (180720)
