15 सालों से रोड नहीं, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-चिंताकुंटा ,पंचायत-मोतेपट्टी ,ब्लॉक-भुर्गमपाड़ ,जिला-भद्रादी कोठगुडेम (तेलंगाना) से पोडियम सीताय्या बता रहे है कि गाँव में 15 साल के पहले छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में 30 परिवार आये रहने के लिए लेकिन अभी तक रोड नहीं बनी
जिससे आने जाने में बहुत समस्या होती है बीमार होने के समय मरीज को हॉस्पिटल के लिए 10 किलोमीटर दूर पैदल लेकर जाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें... PO@9490957735, संपर्क@9502672479.
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: PODIYAM SEETAYYA PROBLEM ROAD TELANGANA
गाँव पहुँच मार्ग नहीं, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...कृपया मदद करें-
ग्राम-गुटापाल, पंचायत-गवरदंड, पोस्ट-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में मलझर, रामचरण सलाम बता रहे है, कि गांव में रोड 10-15 साल पहलें जो कच्ची सड़क बनी थी थी उसे पुनः पाकी सड़क नहीं बनाई गई, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाने से आने जाने में भी बहुत दिक्कत होती है| इस संबध में ग्राम पंचायत और कलेक्टर के पास शिकायत भी की परन्तु उनके द्वारा भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई| इसलिए साथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि उपलब्ध नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे गांव में पक्की सड़क बन सके: CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. सरपंच@7587829467, संपर्क देवप्रकाश नाग@7587159536.
Posted on: Dec 23, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
सड़क नही होनें के कारण आने-जाने में दिक्कत, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे-
ग्राम-कड़हा, पंचायत-सुरसा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान मार्को साथ में हेमलाल, आईतुराम पोटइ बता रहे है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 02 में रोड़ की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिये उन्होनें पंचायत में आवेदन किया है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है, रोड के बनने से आने जाने में समस्उया नहीं होगी | इसलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है की दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क आईतुराम@7587232006, सरपंच@7489432403, सचिव@7999160704, CEO@9425263888.
Posted on: Dec 21, 2019. Tags: CG CHNDRBHAN MARKO NRAYNPUR PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
सड़क और पुल के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती..मदद की अपील-
ग्राम-वंजमगुडा, पंचायत-मुलाकिसोली, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से वेट्टी मुकेश रोड की समस्या के बारे में बता रहे हैं, वंजमगुडा गाँव में आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुँच पाता, रास्ते में एक नदी है, वहां पर पुलिया नहीं बना है, इन दोनों समस्या को लेकर उन्होंने गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9424297810. संपर्क@7648019155.
Posted on: Sep 14, 2019. Tags: CG PROBLEM ROAD SONG SUKAMA VETTI MUKESH VICTIMS REGISTER
मेन रोड से पारा तक रोड नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
गोर्रा पारा, ग्राम पंचायत-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिहार सिंह टेकाम बता रहे हैं| गाँव में मेन रोड से पारा तक 1 किलोमीटर रोड नहीं बना है| जिसके कारण लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| बारिश के दिनों में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते| पानी भर जाता है| वे समस्या के निराकरण के लिये कई बार गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन कर चुके हैं| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करें : SDM@9424268543, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर (नरेश बुनकर)@8120389463.
